फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखार के लिए करें इस खास चीज का इस्तेमाल, ब्लैकहेड्स भी हो जाएंगे दूर

Wed, 03 Mar 2021 05:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
face - फोटो : pixa
महिला हो या पुरुष आज के समय में हर किसी को निखरी हुई त्वचा की चाहत होती है। इसके लिए ज्यादातर लोग पार्लर का रुख करते हैं। लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं जब पार्ल में जाने का समय नहीं होता। ऐसे में कुछ चीजें हैं जो आपको घर में पार्लर जैसा निखार देने में मदद करेंगी। तो चलिए जानें क्या है वो खास चीज। 
विज्ञापन

2 of 5
face - फोटो : pixa
घरेलू नुस्खे और फेस पैक तो ज्यादातर लोगों को पता ही होंगे। लेकिन घर में अगर पार्लर जैसा निखार यानी त्वचा की गहराई से सफाई करनी है तो स्टीम यानी भाप लेना भी जरूरी है। ये त्वचा को अंदर तक साफ करता है और गंदगी को आसानी से निकलने में मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
steaming
ब्लैकहेड्स और भद्दे पोर्स बंद करने के लिए भाप लेना फायदेमंद है। वहीं त्वचा में ज्यादा रूखापन परेशान कर रहा है तो भी भाप की मदद ली जा सकती है। घर में भाप लेने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नही है। बस किसी बर्तन में चार से पांच गिलास पानी गर्म कर लें। अब गैस से बर्तन को उतार कर इस बर्तन से उठते भाप के सामने चेहरा ले जाएं। आप चाहें तो मुंह तो तौलिए से ढंक सकते हैं। लेकिन अगर गर्मी का मौसम है तो यूं ही कुछ सेकेंड कर भाप चेहरे पर लें। 

4 of 5
scrub
फिर आप चेहरे को अच्छे से स्क्रब कर मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा के डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे और चेहरे में निखार खुद ब खुद नजर आने लगेगा। ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश रखने वालों के लिए घर में आसानी से अपनाया जाने वाला ये नुस्खा है। जो काफी प्रभावशाली भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
blackheads - फोटो : social media
कई बार चेहरे पर इतने जिद्दी ब्लैकहेड्स होते हैं कि निकलते ही नही हैं। इन्हें निकालने के लिए स्टीम लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। स्टीम लेने के बाद स्क्रब कर ब्लैकहेड्स से लेकर व्हाइटहेड्स तक आसानी से निकाले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें