घर के जोरदार नुस्खे
घरेलू नुस्खे तो बहुत सारे होते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भरोसेमंद और कारगर नुस्खा है बेसन, दही या फिर कच्चा दूध और विटामिन ई की कैप्स्यूल। इन सबको लेकर एक कटोरी में मिक्स कर लें। अब इस फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से धो दें। महीने में एक या दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा में फ्रेशनेस और ग्लो बना रहेगा।