फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Split Ends: इन पांच वजहों से दो मुंहे होते हैं बाल, कहीं अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Fri, 21 Feb 2025 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके बाल भी बेहद कम समय में दो मुंहे हो जाते हैं तो आपको इसके पीछे का कारण जानने की जरूरत है। हम यहां आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इन पांच वजहों से दो मुंहे होते हैं बाल, कहीं अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
Split Ends: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिन्हें लंबे बाल पसंद नहीं होंगे। लंबे बालों की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं खूब हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने के बावजूद बहुत सी महिलाएं दो मुंहे बालों से परेशान रहती हैं।

इन दो मुंहे बालों की वजह से न सिर्फ बालों की ग्रोथ रुक जाती है, बल्कि इसकी वजह से लुक भी अजीब दिखता है। इससे छुटकारा पाने के तरीके तो आपको हर कोई बताता होगा, लेकिन हम आपको बताएंगे कि ये दिक्कत किस वजह से होती है। यहां हम पांच वजहों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हीटिंग टूल्स का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
हीटिंग टूल्स का करें इस्तेमाल
 
  • यदि आप ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों की नमी खत्म हो जाती है और उनकी संरचना कमजोर हो जाती है, जिससे दो मुंहे बाल हो जाते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
ज्यादा हेयर ट्रीटमेंट कराने से - फोटो : Adobe stock
ज्यादा हेयर ट्रीटमेंट कराने से
 
  • यदि आप बार-बार हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं तो इससे भी बाल दो मुंहे होने लगते हैं।
  • बालों को बार-बार कलरिंग करने से रीबॉन्डिंग, स्मूदनिंग या अन्य केमिकल ट्रीटमेंट कराने से उनका प्राकृतिक तेल नष्ट हो जाता है।
  • ऐसे में ट्रीटमेंट कराने के बीच थोड़ा गैप अवश्य रखें। 

4 of 6
बालों की सही देखभाल न करना - फोटो : Adobe stock
 बालों की सही देखभाल न करना
 
  •  नहाने के बाद गीले बालों में कंघी करना, ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल बनाना और धूप में बिना प्रोटेक्शन के निकलना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • ऐसे में यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो गीले बालों में मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
  • धूप में निकल रहे हैं तो बालों को कवर करके रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
नियमित ट्रिमिंग नहीं कराने से - फोटो : Adobe stock
नियमित ट्रिमिंग नहीं कराने से
 
  • हर दो महीने में नियमित रूप से बालों में ट्रिमिंग अवश्य ही करानी चाहिए।
  • यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो बाल नीचे से अपने आप ही दो मुंहे हो जाते हैं, जो देखने में भी अजीब लगते हैं और इनकी वजह से बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्म पानी से बाल धोने से - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से बाल धोने से
  • सर्दियों के मौसम में लोग नहाते गर्म पानी से हैं और साथ ही में बाल भी गर्म पानी से ही धोते हैं।
  • जबकि गर्म पानी से बाल धोने से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। इसलिए हमेशा बाल सादा पानी से ही धोने चाहिए। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें