फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: दोमुंहे बालों से रहती हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खा

Wed, 09 Nov 2022 01:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
split ends - फोटो : istock
खूबसूरत बालों के लिए लड़कियां कुछ भी करती हैं लेकिन बाल कभी ना कभी टूटने-झड़ने और कमजोर होने से खराब हो ही जाते हैं। कई बार बालों का दोमुंहापन परेशान कर देता है। इससे बाल बिल्कुल बेजान हो जाते हैं और उनमे चमक भी खत्म हो जाती है। दोमुंहे बालों की वजह से बालों का बढ़ना भी बंद हो जाता है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट पर पैसा बर्बाद कर चुके हैं। लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है। तो अब घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें। स्पिल्ट्स इंड्स से छुटकारा मिल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
frizzy hair - फोटो : istock
दोमुंहे बालों के कारण
बालों के दोमुंहे का कारण बार-बार बाल धोना भी होता है। इसलिए सप्ताह में कोवल दो बार भी बाल धोना चाहिए। बालों को बार-बार धोने से उनमें ड्राईनेस आ जाती है। 
हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं। क्योंकि ज्यादा हीट लगने से बालों का मॉइश्चर खत्म हो जाता है और वो बेजाना होने लगते हैं। लगातार लंबे वक्त तक बालों को ट्रिम ना करवाने से भी बाल दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए समय-समय पर ट्रिम करवाते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
aloe vera
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से केवल दो मुंहे बालों से ही नहीं बल्कि और भी बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। एलोवेरा जेल अगर आप फ्रेश लेकर लगाएंगी तो ये ज्यादा तेजी से असर दिखाएगा। बस एलोवेरा जेल को लगाने के लिए पत्तियों को तोड़कर जेल को किसी डिब्बे में निकालकर रख लें। फिर इसे पूरे बालों में जड़ से लेकर निचले सिरे तक लगा लें। करीब आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि एलोवेरा जेल बालों और जड़ों में सोख लें। फिर बालों को शैंपू से धो लें। लगातार एलोवेरा जेल को लगाने से बालों में फर्क दिखने लगेगा।

4 of 6
honey - फोटो : istock
शहद लगाएं
त्वचा के लिए तो शहद बेहद फायदेमंद है। साथ ही शहद बालों को भी फायदा पहुंचाता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और शाइनी भी। साथ ही रूखेपन से होने वाली दोमुंहे बालों की समस्या से निजात मिल जाती है। शहद को बाल में लगाने के लिए इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
hair - फोटो : istock
शहद को एक चम्मच दही और आधा चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को बालों से लेकर जड़ों तक में लगाएं। आधे से एक घंटे बाद बालों को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को लगाने से असर दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hair wash - फोटो : istock
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि कुछ हेयर केयर टिप्स को हमेशा फॉलो करें। शैंपू के पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे बाल रूखे कम होंगे और टूटेंगे कम। 
साथ ही बालों के लिए ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट को इस्तेमाल में लाएं। इससे बालों का दोमुंहा होना कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें