फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44वें साल में भी कहर ढ़ाती हैं सोनाली बेंद्रे, जानें क्या है उनका ब्यूटी सीक्रेट

Tue, 01 Jan 2019 12:24 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाली के लिए साल 2018 काफी मुश्किलों से भरा रहा।इस साल कैंसर की बीमारी ने उन्हें घेर लिया था।जिसका इलाज अमेरिका में चल रहा है।इतने मुश्किल दौर से गुजरते हुए भी सोनाली ने अपने चेहरे पर शिकन तक नहीं आने दी।बीमारी के असर और उम्र के इस मोड़ पर पहुंचने के बावजूद सोनाली की खूबसूरती के आगे कई युवा लड़कियां पीछे रह जाती हैं।आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं आखिर सोनाली अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए क्या कुछ करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonali Bendre
त्वचा की एक्स्ट्रा केयर 
सोनाली का कहना है कि उनकी स्किन बेहद सेंसटिव है। इसकी वजह से उन्हें अपने चेहरे का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। उनका कहना है कि वह अपने चेहरे पर कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। सुबह उठते ही वह सबसे पहले चेहरे पर पानी के छींटे मारने के बाद नॉन-मॉइस्चराइजिंग फेसवॉश से चेहरा साफ करती हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Bendre
अच्छी डाइट
सोनाली का मानना है कि अच्छी डाइट सिर्फ सेहत ही नहीं अच्छी त्वचा के लिए भी जरूरी है। वह रोजाना एक मुठ्ठी अखरोट, सलाद और सब्जियों का सेवन जरूर करती हैं। वो हर दो घंटे बाद कुछ न कुछ हेल्दी जरूर खाती हैं। इसके अलावा वह जंक फूड और मसालेदार खाने से दूर रहने की कोशिश करती हैं। 

4 of 5
सोनाली बेंद्रे
खूब पानी पीती हैं
अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए वह दिनभर खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा वो अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए फ्रेश जूस लेना बिल्कुल नहीं भूलती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre - फोटो : twitter
सनस्क्रीन क्रीम
सर्दी हो या गर्मी सोनाली घर से बाहर निकालने से पहले बॉडी पर सनस्क्रीन लोशन लगाना बिल्कुल नहीं भूलतीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें