समय के चलते पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल नहीं कर पाते। ज्यादातर पुरुषों को ये ही नहीं पता होता कि उनकी स्किन किस तरह की है, जिस वजह से वे अपनी त्वचा की देखभाल करने में गलतियां करते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो ये जानना जरूरी है कि इस संदर्भ में आप क्या-क्या गलतियां कर बैठते हैं। यही वजह होती है कि मर्दों को त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
पुरुष हर मौसम में इस्तेमाल करते हैं एक ही क्रीम, क्या आप भी करते हैं ये गलतियां
2 of 7
पुरुष ऐसे करें त्वचा की देखभाल
- पुरुष त्वचा की देखभाल करने में लापरवाही बरतते हैं। वे हर मौसम में एक ही क्रीम इस्तेमाल करते हैं। उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है इसलिए इस मौसम में विंटर क्रीम का ही प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
पुरुष हर मौसम में इस्तेमाल करते हैं एक ही क्रीम, क्या आप भी करते हैं ये गलतियां
3 of 7
पुरुष ऐसे करें त्वचा की देखभाल
- ज्यादातर पुरुष नहाने वाले साबुन से ही चेहरा धो लेते हैं। वे इस बात से अंजान होते हैं कि ये साबुन कठोर होता है और चेहरे को बेजान बनाता है। उन्हें इसकी बजाय प्राकृतिक फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।
पुरुष हर मौसम में इस्तेमाल करते हैं एक ही क्रीम, क्या आप भी करते हैं ये गलतियां
4 of 7
पुरुष ऐसे करें त्वचा की देखभाल
- दाढ़ी बनाते समय इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि आप किस क्वालिटी का रेजर इस्तेमाल कर रहे हैं। ये आपकी त्वचा पर बहुत प्रभाव डालता है। बेकार क्वालिटी के रेजर के प्रयोग से त्वचा कट सकती है जिससे कई समस्याएं पैदा होती हैं। इसके अलावा शेविंग क्रीम पर भी खास ध्यान देना चाहिए। फोम वाली शेविंग क्रीम के बजाय लोशन वाली क्रीम ज्यादा अच्छी रहती है। इससे जलन नहीं होती। शेव करने के बाद एल्कोहॉल फ्री आफ्टर शेव लगाना ना भूलें।
विज्ञापन
पुरुष हर मौसम में इस्तेमाल करते हैं एक ही क्रीम, क्या आप भी करते हैं ये गलतियां
5 of 7
पुरुष ऐसे करें त्वचा की देखभाल
- दाढ़ी वाले पुरुष जब चेहरा धोते हैं तो वे सही से फेसवॉश का प्रयोग नहीं करते। वे सिर्फ ऊपर-ऊपर से ही चेहरा धो लेते हैं, जिस वजह से दाढ़ी के अंदर की सफाई नहीं हो पाती। इसलिए जरूरी है कि आप अच्छे से अपना पूरा चेहरा साफ करें।
विज्ञापन
पुरुष हर मौसम में इस्तेमाल करते हैं एक ही क्रीम, क्या आप भी करते हैं ये गलतियां
6 of 7
पुरुष ऐसे करें त्वचा की देखभाल
- पुरुषों को अपनी स्किन टाइप के बारे में पता होना चाहिए। इसी के मुताबिक उन्हें अपने साबुन, फेसवॉश और क्रीमों का चुनाव करना चाहिए।