Skin Problems From Mobile Use: अगर आप भी फोन को एकदम अपने चेहरे के पास लाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। ये हर किसी के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
फोन से निकलने वाली किरणों से त्वचा को होते हैं ये बड़े नुकसान
- फोटो : Adobe stock
Skin Problems From Mobile Use: आज के समय में मोबाइल हर किसी की जिंदगी का काफी अहम हिस्सा हो गया है। सुबह उठते ही और रात को सोते समय, हर किसी के हाथ में मोबाइल तो होता ही है। शायद ही लोग कभी अपने फोन को छोड़कर कहीं जाते हैं। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन लोग नहीं समझते।
पर, क्या आप जानते हैं कि मोबाइल आपकी आंखों के साथ-साथ आपकी स्किन को भी डैमेज कर रहा है। जी हां, मोबाइल से निकलने वाली किरणें आपकी स्किन को डैमेज करने का कारण बन रही हैं। यहां हम आज आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
क्यों होता है नुकसान ?
- फोटो : Adobe stock
क्यों होता है नुकसान ?
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर फोन से आने वाली लाइट स्किन को कैसे नुकसान पहुंचांती है। दरअसल, फोन की स्क्रीन से ब्लू लाइट निकलती है, जो न सिर्फ हमारी आंखों को बल्कि साथ ही में स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचाती है। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन डैमेज होने लगती है।
ध्यान रखें कि आमतौर पर फोन की किरणें त्वचा को बहुत गंभीर नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन लंबे समय तक और लगातार इस्तेमाल होने पर ये समस्याएं हो सकती हैं। इस ब्लू लाइट से आपकी त्वचा को क्या नुकसान पहुंचते हैं, हम आपको आज इस बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
बढ़ती है उम्र
- फोटो : Adobe stock
1. बढ़ती है उम्र
मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन की आंतरिक परत तक को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से स्किन पर धीरे-धीरे चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां आने लगती है। जिस कारण त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में फोन को जब भी इस्तेमाल करें, तो त्वचा से दूर ही रखें।
4 of 7
धीरे-धीरे त्वचा की रंगत का खोना
- फोटो : Adobe stock
2. धीरे-धीरे त्वचा की रंगत का खोना
मोबाइल की ब्लू लाइट धीरे-धीरे स्किन में मेलानिन तत्व का उत्पादन बढ़ा देता है। जब मेलानिन बढ़ जाता है तो त्वचा पर हाइपरपिगमेंटेशन या काले धब्बे हो सकते हैं।इससे कई बार स्किन टोन भी असामान्य हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
बढ़ेगा स्किन का रूखापन
- फोटो : Adobe stock
3. बढ़ेगा स्किन का रूखापन
अभी बारिश का मौसम है, लेकिन फिर भी स्किन का रूखापन काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में अगर आप मोबाइल को अपने चेहरे के पास रखेंगे तो इससे आपकी दिक्कत और बढ़ सकती है। दरअसल, लगातार फोन की स्क्रीन देखने से त्वचा की नमी कम हो सकती है, जिससे त्वचा रूखी और संवेदनशील हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
स्किन होगी संवेदनशील
- फोटो : Adobe stock
4. स्किन होगी संवेदनशील
ये प्वाइंट सबसे अहम है। दरअसल, मोबाइल की ब्लू लाइट त्वचा की प्राकृतिक बैरियर फंक्शन को कमजोर कर सकती है, जिससे त्वचा बाहरी प्रदूषण और संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है।
फोन का ब्राइटनेस कम करें या ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें।
दिनभर में फोन का उपयोग सीमित करें और त्वचा की देखभाल करें।
चेहरे पर ऐसे मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं, जो ब्लू लाइट से बचाने वाले होते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।