फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: बिना पार्लर जाए चाहिए चेहरे पर ग्लो तो इस उबटन का करें इस्तेमाल, शादी से पहले निखरेगी त्वचा

Mon, 30 Oct 2023 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं कि शादी के दिन आपकी त्वचा दमकती दिखाई दे, तो घर पर ही एक खास उबटन बनाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
face pack - फोटो : istock
Skin Care: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है, जिसकी तैयारियां दुल्हनें काफी पहले से शुरू कर देती हैं। होने वाली हर दुल्हन ये चाहती है कि शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत और सबसे खास लगे। इसके लिए वो कई-कई दिनों पहले से ही शादी के आउटफिट, मेकअप और तमाम चीजें सिलेक्ट करने लगती हैं। शादी के दिन नेचुरल ग्लो पाने के लिए भी होने वाली दुल्हनें कई दिनों पहले से पार्लर जाती हैं, पर बहुत सी लड़कियों को पार्लर जाने का समय नहीं होता।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एक खास उबटन को बनाने से लेकर उनके इस्तेमाल करने तक का तरीका बताने जा रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि शादी के दिन आपकी त्वचा दमकती दिखाई दे, तो घर पर ही एक खास उबटन बनाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस उबटन को बनाना बेहद आसान है। 
विज्ञापन

2 of 7
बेसन - फोटो : istock
उबटन बनाने के लिए सामान
  •  बेसन
  • चुकंदर पाउडर
  • पिसी हुई मसूर की दाल
  • चंदन पाउडर
  • हल्दी
  • थोड़ा सा आटा
  • गुलाब जल
  • कच्चा दूध
विज्ञापन

3 of 7
face pack - फोटो : istock
उबटन बनाने की विधि

इस खास उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पीस लें। इसके बाद बाकि सभी चीजों को एक बड़े कटोरे में डाल लें। अब इसमें कच्चा दूध डालकर एक ऐसा पैक तैयार करें, जिसे चेहरे पर लगाने में परेशानी ना हो। 

4 of 7
face pack - फोटो : istock
लगाने का तरीका 

इस उबटन को अपने चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैर पर भी लगा सकती हैं। इसके लिए बस एक ब्रश की सहायता से इसे स्किन पर अच्छे से लगा लें।
विज्ञापन

5 of 7
SKIN CARE
इसके बाद जब ये सूखने की कगार पर हो तो हल्के हाथ से त्वचा की मसाज करते हुए इसे साफ कर लें। आप कुछ दिन इसका इस्तेमाल करके दमकती त्वचा पा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
face pack - फोटो : istock
घर पर बने उबटन के फायदे

बाजार में आपको कई तरह के उबटन मिल जाते हैं, लेकिन इनमें तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में घर पर बना उबटन आपको ग्लोइंग त्वचा देगा। इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके साथ ही घर पर बने उबटन की सहायता से आप अपनी त्वचा की डेड स्किन हटा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें