फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Treatment : सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है मूंग की दाल, इस तरह से करें इस्तेमाल

Sun, 09 Apr 2023 03:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मूंग की दाल से बने फेसपैक से आपकी त्वचा जवां और खूबसूरत बनाए रखने में सहायक होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
Skin Care Treatment - फोटो : iStock
Skin Care Treatment : हर भारतीय घर में दालों का काफी महत्व होता है। इसके सेवन से ना सिर्फ पोषण मिलता है बल्कि इनके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को भी चमकदार बना सकते हैं। जी हां भले ही ये सुनने में अजीब लगे, पर ये ही सच है। दरअसल, अगर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो मूंग की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूंग दाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स की वजह से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सेल्स की डैमेजिंग को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में अगर आपको टैनिंग की समस्या है या फिर काफी ज्यादा सनबर्न हो गया है तो आप मूंग की दाल का इस्तेमाल करके अपनी निखरती हुई त्वचा को वापस पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। मूंग की दाल से बने फेसपैक से आपकी त्वचा जवां और खूबसूरत बनाए रखने में सहायक होती है। आइए आपको इसके फेसपैक बनाने के सही तरीके बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
facepack
मूंग दाल और ऑरेंज पील फेस मास्क

इस फेसपैक को तैयार करने के लिए आप दाल को रात भर भिगो दें। अब इसमें एक टीस्पून चंदन पाउडर, एक टीस्पून ऑरेंज पील पाउडर मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद इसे धो दें। कुछ दिन में इसका असर जरूर दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Milk - फोटो : Istock
मूंग दाल और दूध

इस फेसपैक को बनाने के लिए आप दाल को रात भर के लिए दूध में भिगो दें। अब सुबह इसे पीस कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। दस मिनट बाद इसे धो दें। 

4 of 5
moong dal - फोटो : istock

मूंग की दाल और देसी घी

रात भर दाल को भिगोने के बाद इसे सुबह पीस लें। अब इसमें घी मिलाकर स्किन पर लगाएं। कुछ ही दिन में इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aloe vera - फोटो : Pixabay
मूंग और एलोवेरा

इसके इस्तेमाल के लिए भी आपको मूंग की दाल को रात भर भिगोना पड़ेगा। सुबह इसमें एलोवेरा-दही मिलाकर चेहरे-गर्दन पर लगाएं और सूखने पर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल आपके चेहरे की रंगत लौटा देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें