Skin Care Tips: अपनी शादी में खूबसूरत लगना हर किसी का सपना होता है। खास कर अगर बात करें होने वाली दुल्हन की तो हर लड़की अपने दुल्हन के गेटअप में सबसे अलग दिखना चाहती है। ऐसे मे कई दिनों पहले से ही लड़कियों के ब्यूटी ट्रीटमेंट शुरू हो जाते हैं। अपनी-अपनी स्किन के हिसाब से हर कोई स्किन केयर रूटीन फॉलो करता है। कई लड़कियां तो दो-दो महीने पहले से कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देती हैं।
ऐसे में ये सलाह दी जाती है कि शादी की तारीख पास आने के बाद चेहरे पर किसी तरह की नई चीज ट्राई नहीं करनी चाहिए। हमेशा उसी पार्लर में ही स्किन से जुड़े ट्रीटमेंट कराएं जहां आप हमेशा से जाती रही हों। शादी में ग्लोइंग दिखने के लिए कुछ ऐसे स्किन केयर रूटीन हैं जो हर दुल्हन को फॉलो करने ही चाहिए। इससे शादी वाले दिन आप बेहद अलग और सुंदर लगेंगी।