नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये 3 फेस मास्क
- फोटो : Adobe stock
1. केला और शहद का फेस मास्क
कैसे काम करता है:
केले में मौजूद पोटेशियम, विटामिन A और E त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है और झुर्रियां कम होती हैं। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं।
सामग्री:
- 1 पका हुआ केला
- 1 चम्मच शहद
विधि:
केले को अच्छे से मैश करके उसमें शहद मिलाएं।
इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15-20 मिनट तक इसे सूखने दें।
गुनगुने पानी से धो लें।
फायदे:
- त्वचा को गहराई से नमी मिलती है।
- फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम होती हैं।
- त्वचा मुलायम और टाइट होती है।