फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ubtan For Holi: दादी-नानी के बताए इन नुस्खों से छुड़ाएं होली का पक्का रंग

Wed, 12 Mar 2025 01:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन दादी-नानी के घरेलू नुस्खे अपनाकर आप आसानी से रंग छुड़ा सकते हैं और अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं।

 

विज्ञापन
1 of 6
दादी-नानी के बताए इन नुस्खों से छुड़ाएं होली का पक्का रंग - फोटो : Adobe Stock

Holi 2024: होली खेलना जितना मजेदार होता है, उसके बाद त्वचा और बालों से रंग छुड़ाना उतना ही मुश्किल हो सकता है। गुलाल तो फिर भी एक बार आसाना से छुट जाता है, लेकिन पक्के रंग को स्किन से हटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इन पक्के रंगों तो तुरंत हटाना जरूरी हो जाता है। क्या आपको पता है कि दादी-नानी के घरेलू नुस्खे अपनाकर आप आसानी से रंग छुड़ा सकते हैं और अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं।  यहां हम आपको उन्हीं रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
बेसन और दही का उबटन - फोटो : इंस्टाग्राम
बेसन और दही का उबटन

इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और कुछ बूंदें गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इस्तेमाल के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और शरीर पर लगाएं, 10 मिनट सूखने दें और हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं। ये रंग त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
नारियल तेल से मालिश करें - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल से मालिश करें

इसका इस्तेमाल आप रंग खेलने से पहले और बाद में दोनों समय कर सकते हैं। रंग खेलने से पहले नारियल तेल लगाएं, ताकि रंग त्वचा में न समाए। जब होली खेल चुकें तो रंग हटाने के लिए थोड़ा सा नारियल तेल हथेलियों पर लें और हल्के हाथों से रगड़ें। इससे रंग आसानी से हट जाएगा।

4 of 6
नींबू और शहद का मिश्रण - फोटो : Freepik
नींबू और शहद का मिश्रण
  
इसके इस्तेमाल के लिए आपको 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इस्तेमाल करने के लिए नारियल के तेल को शरीर पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ मिनट बाद धो लें। नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है।  
 
विज्ञापन

5 of 6
एलोवेरा और गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और गुलाब जल

हर घर में यो दो चीजें उपलब्ध होती ही हैं। ऐसे में सबसे पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें। ये त्वचा को ठंडक देने के साथ रंग भी हटाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुल्तानी मिट्टी और दूध - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी और दूध

इसके  इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं, सूखने पर हल्के हाथों से मलकर निकालें। ये प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है और रंग हटाने में मदद करता है।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें