फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी त्वचा रहती है रूखी और बेजान? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहीं आप

Wed, 31 Jul 2024 09:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ गलतियों के कारण त्वचा पर इसके असर गलत हो सकता है। आइए जानते हैं मॉइस्चराइजर लगाने के फायदे और इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
विज्ञापन
1 of 5
Skin Care Tips - फोटो : pexel
Skin Care Tips: त्वचा की देखभाल के लिए लोग तरह तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कोमल और बच्चों जैसी खूबसूरत त्वचा नहीं मिल पाती। विशेषज्ञ त्वचा में नमी और कोमलता बरकरार रखने के लिए मॉइस्चराइजर के उपयोग की सलाह देते हैं। अमूमन ज्यादातर लोग त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते भी हैं। लेकिन मॉइश्चराइजर के उपयोग के बाद भी त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है। कई बार तो  मॉइस्चराइजर के साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। इसका कारण होता है सही तरीके और आपकी त्वचा के अनुरूप मॉइस्चराइजर का उपयोग न करना। 
रोज मॉइश्चराइजर लगाने वालों को भी इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता नहीं होता। कुछ गलतियों के कारण त्वचा पर इसके असर गलत हो सकता है। आइए जानते हैं मॉइस्चराइजर लगाने के फायदे और इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
Face - फोटो : Istock
मॉइस्चराइजर के फायदे

त्वचा की देखभाल के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल मददगार है। मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इससे त्वचा के बंद स्किन पोर्स भी खुलने लगते हैं, जिससे मस्से और चकत्तों जैसी त्वचा की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
beauty tips - फोटो : iStock
मॉइश्चराइजर लगाने का सही समय

एक्सपर्ट के मुताबिक मॉइश्चराइजर लगाने का सही समय नहाने के बाद होता है। लेकिन नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर न लगाएं, बल्कि पहले स्किन को पूरी तरह से तौलिए से पोंछ लें। ध्यान रखें कि स्किन ज्यादा ड्राई न करें बल्कि हल्की नमी बनी रहने दें। ऐसी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से लंबे समय तक सॉफ्टनेस बनी रहती हैं। नहाने के पांच मिनट बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

चेहरे पर दिन भर धूप मिट्टी चिपक जाती है, जिससे मुंहासे और पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए दिन में दो से तीन बार फेस वॉश करना चाहिए। फेस वॉश के बाद तौलिए से स्किन को पोछकर मॉइश्चराइजर लगाएं। 

4 of 5
skin care - फोटो : istock
मेकअप करने से पहले मॉइश्चराइजर लगा लेना चाहिए। इससे स्किन पर मेकअप प्रोडक्ट का निगेटिव असर नहीं होता है और त्वचा पर उम्र से पहले झुर्रियां और झाइयां नहीं आती हैं। 

रात में सोने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। सोने से पहले अच्छे से फेसवाॅस या टोनर से स्किन को साफ कर लें और फिर पांच मिनट बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाकर स्किन के पोर्स को बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skin Care Tips - फोटो : instagram
मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका

रूखी त्वचा पर कम से कम दो से तीन बार दिन में मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। घर से बाहर जाते समय, मेकअप करने से पहले  मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।  मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका है कि ज्यादा मात्रा में क्रीम अप्लाई करें। मॉइश्चराइजर को त्वचा पर रगड़े नहीं, बल्कि हल्के हाथों से मसाज करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें