Start Applying These 5 Things to Your Hands and Feet: अक्तूबर का महीना चल रहा है और सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सर्दी की शुरुआत होते ही शरीर में ठंडक घर करने लगती है और इसका सबसे पहला असर हमारे हाथ-पैरों पर दिखाई देता है। हल्की ठंडक में ही स्किन ड्राई होने लगती है, हाथ-पैरों में रुखापन, खुजली और दरारें पड़ने लगती हैं।
अगर समय रहते इनका ख्याल न रखा जाए, तो ये समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही कुछ असरदार उपाय अपनाएं, ताकि ठंड में आपकी त्वचा कोमल, मुलायम और स्वस्थ बनी रहे। इस लेख में हम आपको बताएंगे पांच ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें आप अभी से अपने हाथ-पैरों में लगाना शुरू कर दें।
ये घरेलू और प्राकृतिक उपाय हैं जो सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखते हैं, साथ ही खिंचाव और फटने से भी बचाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में भी आपकी स्किन चमकती रहे, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं।