फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Scrub: दिवाली से पहले चेहरा चमकाना है तो लगाएं ये स्क्रब, एक हफ्ते में दिखेगा असर

Tue, 07 Oct 2025 05:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Scrub: अगर दिवाली पर दमकता चेहरा चाहिए तो घर पर एक स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल करें। यहां हम आपको एक ऐसे स्क्रब के बारे में ही बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली से पहले चेहरा चमकाना है तो लगाएं ये स्क्रब - फोटो : अमर उजाला
Homemade Scrub: दिवाली की रौनक और चमक में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा भी उतना ही दमके। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट की जगह अगर आप कुछ प्राकृतिक और असरदार ढूंढ रही हैं, तो चुकंदर से बना स्क्रब आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और आयरन स्किन को गहराई से साफ करते हैं, टैनिंग हटाते हैं और एक नेचुरल ग्लो लाते हैं।

ये स्क्रब डेड स्किन हटाने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और स्किन को फ्रेश बनाने में मदद करता है। इस स्क्रब को बनाना भी बेहद आसान है और इसके लिए ज़रूरत होती है सिर्फ 2-3 घरेलू चीज़ों की। अगर आप इस दिवाली बिना केमिकल्स के एक दमकती और साफ त्वचा चाहती हैं, तो इस DIY चुकंदर स्क्रब को जरूर ट्राय करें।

 
विज्ञापन

2 of 5
चुकंदर का स्क्रब बनाने का सामान - फोटो : Freepik
चुकंदर का स्क्रब बनाने का सामान
  • चुकंदर – 1 मध्यम आकार का
  •  चीनी – 1 बड़ा चम्मच  
  •  शहद – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस (ऑप्शनल) – 3-4 बूंद

 
विज्ञापन

3 of 5
स्क्रब तैयार करने की विधि - फोटो : Adobe stock
स्क्रब तैयार करने की विधि

इस घरेलू स्क्रब को तैयार के लिए सबसे पहले तो चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर फिर कद्दूकस करके इसका पेस्ट बना लें। अब इसे एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी और शहद को डालकर मिक्स करें। अगर आपको नींबू सूट करता है तो इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। बस ये स्क्रब तैयार है।

 

4 of 5
स्क्रब तैयार करने की विधि - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

स्क्रब को इस्तेमाल करने के लिए पहले तो अपने चेहरे को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। इसे दो से तीन मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। 2-3 मिनट के बाद स्क्रब को हल्का गीला करके हल्के हाथ से मसाज करें। 5 मिनट मसाज करते हुए चेहरे को पानी से धो लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्क्रब के बाद करें ये काम - फोटो : Adobe stock
स्क्रब के बाद करें ये काम

स्क्रब को चेहरे से साफ करने के बाद चेहरे पर टोनर अप्लाई करें। टोनर लगाने के बाद चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये आपके स्किन को हाइड्रेट करेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें