फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे पर सीरम लगाते समय अवश्य रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

Thu, 30 Jan 2025 01:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी अपने चेहरे पर फेस सीरम इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान नहीं रखने पर आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे पर सीरम लगाते समय अवश्य रखें इन 5 बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा हमेशा खिली-खिली और दमकती रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट्स लेते हैं। बाजार में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी लोगों का चेहरा चमकाने में मदद करते हैं। इन्हीं प्रोडक्ट में शामिल है फेस सीरम। फेस सीरम के इस्तेमाल से न सिर्फ चेहरा दमकने लगता है, बल्कि इसकी वजह से आंतरिक रूप से चेहरे की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

वैसे तो फेस सीरम त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन यदि इसका इस्तेमाल सही तरह से न किया जाए तो आपको इसका फायदा मिलने की जगह नुकसान होने लगेगा। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप फेस सीरम का इस्तेमाल सही तरह से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
चेहरे को करें साफ - फोटो : Adobe stock
चेहरे को करें साफ

फेस सीरम लगाने से पहले चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें। गंदगी और ऑयल जमा होने पर सीरम स्किन में सही तरीके से ऐब्जॉर्ब नहीं होगा। गंदे चेहरे पर यदि आप फेस सीरम इस्तेमाल करेंगे, तो हो सकता है कि इसकी वजह से चेहरे पर मुंहासे आने लगें।   
विज्ञापन

3 of 7
हाथ को भी अच्छे से धोएं - फोटो : फ्रीपिक
हाथ को भी अच्छे से धोएं

चेहरा साफ करना तो अच्छी बात है, लेकिन ध्यान रखें कि सीरम को कभी गंदे हाथ पर लेकर न लगाएं। गंदे हाथों में लगे बैक्टीरिया आपके चेहरे पर चिपक सकते हैं। इससे कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। 

 

4 of 7
सही क्रम में लगाएं - फोटो : Adobe stock
सही क्रम में लगाएं

 फेस सीरम को टोनर के बाद और मॉइश्चराइजर से पहले लगाना चाहिए। इससे सीरम की अच्छी लेयरिंग होती है और यह त्वचा में गहराई तक असर करता है। यदि इसे सही क्रम में नहीं लगाया जाएगा तो हो सकता है कि इसका सही लाभ आपको न मिले। 
विज्ञापन

5 of 7
सही मात्रा में ही सीरम लगाएं - फोटो : Adobe stock
 सही मात्रा में ही सीरम लगाएं

अक्सर लोगों को लगता है कि वो यदि ज्यादा फेस सीरम का इस्तेमाल करेंगे तो उनकी त्वचा ज्यादा खिली-खिली रहेगी, जबकि ऐसा नहीं है। चेहरे पर फेस सीरम की 2-3 बूंदें  ही काफी होती हैं, ज्यादा लगाने से स्किन ऑयली लग सकती है। जरूरत से ज्यादा सीरम लगाने पर स्किन चिपचिपी हो सकती है और पोर्स बंद हो सकते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
गलती से भी रगड़े नहीं - फोटो : Adobe stock
गलती से भी रगड़े नहीं

लोग इस भ्रम में रहते हैं कि सीरम को भी क्रीम की तरह हाथ में लेकर चेहरे पर रगड़ा जा सकता है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। सीरम को रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से टैप (थपथपा) करके लगाएं। इससे यह जल्दी स्किन में एब्जॉर्ब होगा और स्किन को पूरी तरह फायदा मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन है जरूरी

अगर आप दिन में विटामिन C या किसी अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट वाला सीरम लगा रहे हैं, तो सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। बिना सनस्क्रीन के धूप में निकलने पर स्किन डैमेज, झाइयां और पिगमेंटेशन हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें