फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Skin Care: शादी की तारीख आ गई है पास तो ऐसे रखें त्वचा का ध्यान, ये गलतियां करने से बचें

Fri, 10 Jan 2025 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

शादी के पास आते ही त्वचा का खास ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन कुछ सामान्य गलतियां आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। इनसे बचना बेहद महत्वपूर्ण है। 

 
विज्ञापन
1 of 6
शादी की तारीख आ गई है पास तो ऐसे रखें त्वचा का ध्यान - फोटो : instagram
Skin Care Tips Mistakes To Avoid: हर दुल्हन चाहती है कि शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत लगे। लेकिन तनाव और शादी की तैयारियों के बीच दुल्हनें अपने चेहरे का ध्यान रखना भूल जाती हैं। उन्हें शादी की तरीख पास आने के बाद याद आता है कि त्वचा को खूबसूरत बनाने से ही उनका लुक प्यारा दिखेगा। फिर वो जल्दबाजी में स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने लगती हैं। जबकि सभी मेकअप आर्टिस्ट का ये कहना होता है कि शादी की तारीख जब पास आ जाए तो किसी भी तरह की नई चीज इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

बहुत सी दुल्हनों को इस चीज की जानकारी ही नहीं होती है। ऐसे में हम इस लेख में आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे कुछ गलतियां होने वाली दुल्हनें जाने-अनजाने में कर देती हैं, जिनसे उन्हें बचना चाहिए। यदि आप इन गलतियों को दोहराएंगी तो आपका चेहरा खराब भी हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स ट्राई करना - फोटो : Adobe stock
नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स ट्राई करना

शादी की तारीख करीब आ गई है तो किसी भी नए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। अगर वह आपकी त्वचा के अनुकूल नहीं हुआ, तो रैशेज या एलर्जी हो सकती है। कई बार तो ये एलर्जी काफी ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
आखिरी समय पर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स - फोटो : Adobe stock
आखिरी समय पर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स

शादी के ठीक पहले फेशियल, ब्लीच, या अन्य ट्रीटमेंट न करवाएं। इनसे त्वचा में जलन, सूजन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। हमेशा 20 दिन पहले से ही ट्रीटमेंट्स लेना बंद कर देना चाहिए.  

 

4 of 6
सनस्क्रीन का उपयोग न करना - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का उपयोग न करना

शादी की तारीख पास आ रही है तो सनस्क्रीन को अपना दोस्त बना लें। घर से बाहर जाते समय और घर पर रहते समय भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को डल और डैमेज कर सकती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
हाथ से चेहरे को बार-बार छूना - फोटो : Adobe stock
 हाथ से चेहरे को बार-बार छूना
  
 बार-बार चेहरा छूने से गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा पर पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। कई बार तो इसकी वजह से ब्यूटी ट्रीटमेंट का असर भी कम हो जाता है। ऐसे में बार-बार त्वचा को छूने से बचें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होम रेमेडीज अंधाधुंध आजमाना - फोटो : Adobe stock
होम रेमेडीज अंधाधुंध आजमाना

अक्सर लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खे तो त्वचा पर किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं पहुंचाते, ऐसे में इसका इस्तेमाल बिना किसी की सलाह के कर सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। बिना किसी जानकारी के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से बचें। कुछ सामग्री आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें