फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चेहरे पर किया इन चीजों का इस्तेमाल तो खो जाएगी रंगत, घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करने से पहले जान लें

Thu, 27 Mar 2025 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप नहीं चाहते कि आपके चेहरे की रंगत गर्मियों में खो जाए तो कुछ चीजों को चेहरे पर लगाने से दूर ही रहें।
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर किया इन चीजों का इस्तेमाल तो खो जाएगी रंगत, घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करने से पहले जान लें - फोटो : Adobe stock
Skin Care: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में हर किसी को इस मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए। यदि गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो मई-जून में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते लोग अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखने लगते हैं।

ध्यान रखने के चक्कर में वो कई बार ये चेक करना भूल जाते हैं कि उन्हें क्या सूट करेगा, क्या नहीं। इसी के चलते हम आपको यहां पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आपको गर्मी के मौसम में कभी भी नहीं करना चाहिए। यदि आप इस मौसम में ये चीजें चेहरे पर लगाएंगे तो हो सकता है कि आपका चेहरा खराब हो जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
नींबू का रस - फोटो : Freepik
नींबू का रस 

यदि आप नींबू का रस चेहरे पर लगा रहे हैं तो हमेशा ही इस बात का रखें कि नींबू के रस में पाए जाना वाला एसिड त्वचा को ड्राई कर देता है। ऐसे में जब आप इस भीषण गर्मी में नींबू का रस लगाकर बाहर जाएंगे तो आपको चेहरे पर जलन या एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इसका उपयोग जितना हो सके न ही करें। 
विज्ञापन

3 of 6
हल्दी - फोटो : freepik.com
हल्दी

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें तो गर्मी के मौसम में हल्दी के इस्तेमाल से बचना ही चाहिए। हल्दी के उपयोग से कई बार त्वचा पर सूजन तक आ जाती है। इतना ही नहीं, कई बार इसके इस्तेमाल से ही आपकी त्वचा पीली पड़ सकती है। इसलिए हल्दी से भी दूरी बनाकर रखें। 

4 of 6
टी ट्री ऑयल - फोटो : संवाद
टी ट्री ऑयल
 
आजकल अक्सर फेसपैक से लेकर फेस वॉश तक में ये पाया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, लेकिन यह संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कभी भी सीधे त्वचा पर न करें। इसे हमेशा पानी या किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर प्रयोग करें।
विज्ञापन

5 of 6
दही - फोटो : freepik
दही

गर्मी के मौसम में त्वचा पर दही काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही दही अगर ज्यादा समय के लिए त्वचा पर लगाया जाए तो आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है। इसलिए भले ही ये आपको सूट कर रहा है, लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल कम से कम ही करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंदन का पेस्ट - फोटो : iStock
चंदन का पेस्ट

वैसे तो गर्मी के इस मौसम में चंदन का पेस्ट त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है लेकिन यदि इसका इस्तेमाल ज्यादा समय के लिए किया जाए तो इससे त्वचा पर रिएक्शन हो सकता है। इसलिए या तो इसके इस्तेमाल से दूर रहें, लेकिन यदि आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो समय का खास ध्यान रखें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें