फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackheads Removal: ब्लैकहेड्स हटाने के लिए करते हैं पोर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें

Wed, 26 Mar 2025 12:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी ब्लैकहेड्स हटाने के लिए पोर स्ट्रिप्स इस्तेमाल करते हैं, तो इसके नुकसान जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 6
ब्लैकहेड्स हटाने के लिए करते हैं पोर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock
Blackheads Removal: हर किसी की त्वचा पर अलग-अलग तरह की परेशानियां होती हैं। जैसे कि कोई मुंहासों से परेशान है तो किसी के चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां आने लगी हैं। बहुत से लोग तो ब्लैकहेड्स से काफी परेशान रहते हैं क्योंकि ब्लैकहेड्स से उनकी सुंदरता पर दाग दिखता है।

 इन ब्लैकहेड्स की वजह से स्किन का टेक्सचर खुरदुरा नजर आता है। ये देखने में छोटे-छोटे तिल के जैसे होते हैं। ब्लैकहेड्स की तो इसे हटाने के लिए बेहद ही कम दामों में पोर स्ट्रिप्स बाजार में मिलती हैं। जिसे आप आसनी से खरीद कर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आप घर बैठे चेहरे के ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं। 

पोर स्ट्रिप्स से ब्लैकहेड्स हटाना जितना आसान है, उतना ही ये त्वचा के लिए नुकसानदायक है। यहां हम आपको पोर स्ट्रिप्स से होने वाले नुकसानों और इसे इस्तेमाल करते वक्त जिन सावधानियों को बरतना चाहिए, उस बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कैसे होता है इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock
कैसे होता है इस्तेमाल ?

इसके नुकसान जानने से पहले ये जान लें कि आखिर इन पोर स्ट्रिप्स को इस्तेमाल कैसे किया जाता है। ये पोर स्ट्रिप्स देखने में प्लास्टिक या फिर सूती कपड़े के जैसी ही होती हैं, जिसके एक तरफ काफी चिपचिपा पदार्थ लगा होता है। इस स्ट्रिप को ब्लैकहेड की साइड चिपकाकर थोड़ा सा प्रेस करें। जब ये पूरी तरह से चिपक जाए तो झटके से इसे स्किन से छुटा लें। इसे वैक्स स्ट्रिप की तरह ही हटाया जाता है। जिसकी वजह से ब्लैकहेड्स स्किन से उखड़कर इन स्ट्रिप्स पर चिपक जाते हैं। 

अब इसके नुकसान जान लेते हैं - 
विज्ञापन

3 of 6
रोम छिद्र हो जाते हैं बड़े - फोटो : Adobe stock
रोम छिद्र हो जाते हैं बड़े

पोर स्ट्रिप्स के इस्तेमाल से त्वचा के रोम छिद्र काफी ज्यादा खुल जाते हैं, जिस कारण आपकी त्वचा अजीब दिख सकती है। पोर्स के ज्यादा खुला रहने की वजह से त्वचा की सतह पर गंदगी जमने लगती है जो आगे जाकर मुंहासों का कारण बन सकती है। 

4 of 6
त्वचा हो सकती है डिहाइड्रेटेड - फोटो : Adobe stock
त्वचा हो सकती है डिहाइड्रेटेड 

यदि आप ज्यादा पोर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके चेहरे की नमी कम होने लगेगी। कई बार तो इस कारण से ही त्वचा डिहाइड्रेटेड होने लगती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी त्वचा में नमी की कमी न हो। 
विज्ञापन

5 of 6
त्वचा पर हो सकती है एलर्जी - फोटो : Adobe stock
त्वचा पर हो सकती है एलर्जी

पोर स्ट्रिप्स के ज्यादा इस्तेमाल से एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। कई लोग इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा पर जलन, लालिमा या दाने निकलने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसकी वजह से त्वचा अत्याधिक सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए इसका इस्तेमाल हमेशा सोच-समझ के ही करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानियां

यदि आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स काफी ज्यादा आते हैं और आपका काम पोर स्ट्रिप्स इस्तेमाल किए बिना नहीं चल सकता तो इसके इस्तेमाल से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ अवश्य करें। इसके इस्तेमाल के तुरंत बाद धूप में न जाएं और इस्तेमाल के बाद माइश्चराइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें