फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ice Beauty Secret: खूबसूरत स्किन का राज है बर्फ, चेहरे पर लगाने से होते हैं कई सारे फायदे

Sun, 26 Jun 2022 07:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dull skin - फोटो : iStock
चेहरे पर बर्फ का अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा को नई जान मिल जाती है। मेकअप प्राइमर से लेकर चिकबोंस को आकार देने के लिए बर्फ का इस्तेमाल मेकअप आर्टिस्ट करते हैं। जिसे सेलिब्रेटीज अपने चेहरे पर करना पसंद करते हैं। अगर आप भी चेहरे की डलनेस और त्वचा के थकान को दूर करना चाहते हैं। बर्फ का इस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ice - फोटो : instagram
चेहरे पर अगर रेडनेस और एक्ने वगैरह परेशान कर रहे हैं। या फिर गर्मी की वजह से इंफ्लेमेशन हो रही है तो आइस क्यूब काफी मदद करती है। चेहरे पर बर्फ के टुकड़े को रगड़ने पर काफी आराम मिलता है। वहीं आप चाहें तो इसमे कॉफी, ग्रीन टी या फिर दूध को मिलाकर जमा लें। इसे चेहरे पर लगाने से बड़े पोर्स छोटे होते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में चमक आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फ - फोटो : Pixabay
त्वचा को यंग एंड रेडिएंट दिखाने के लिए सीरम लगाने के बाद बर्फ के टुकड़े से मसाज करने से त्वचा में सीरम अंदरूनी सतह तक पहुंचता है। जिससे उसका फायदा और भी ज्यादा नजर आता है। किसी पतले कपड़े में बर्फ को लपेट कर चेहरे पर मसाज करनी चाहिए। 

4 of 5
ice cubes
चेहरे पर अगर एक्ने और मुंहासे परेशान कर रहे हैं तो एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में जमाकर रख लें। इससे चेहरे की मसाज करने से ना केवल त्वचा रिफ्रेश होती है। बल्कि एक्ने में भी आराम मिलता है। एलोवेरा जेल की बनी आइस क्यूब चेहरे की थकावट को दूर करने का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ice cubes - फोटो : Social Media
वहीं आइस क्यूब को चिक बोंस पर मसाज करने से ये कॉन्टूयूरिंग का काम करता है। वहीं किसी बाउल में बर्फ और ठंडे पानी को भरकर उसमे 15 सेकंड तक चेहरे को डुबोएं। फिर इसी प्रक्रिया को तीन से चार बार रीपिट करें। इससे चेहरे की सूजन और पफीनेस दूर होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें