फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: सुबह उठते ही चेहरे पर लगा लें ये फ्री में मिलने वाली चीज, कई परेशानियों से मिलेगी राहत

Tue, 25 Feb 2025 03:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो सुबह-सवेरे उठकर सिर्फ एक चीज अपने चेहरे पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा चांद की चमकेगी।
विज्ञापन
1 of 7
सुबह उठते ही चेहरे पर लगा लें ये फ्री में मिलने वाली चीज - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी चेहरा नहीं चमकता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा चमक उठेगा।

खास बात ये है कि जिस चीज के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो आपको आसानी से फ्री में भी मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं एलोवेरा जेल की, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। एलोवेरा एक प्राकृतिक स्किनकेयर तत्व है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने, ग्लो बढ़ाने और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है। अगर इसे सुबह सही तरीके से लगाया जाए, तो इसका असर और भी अच्छा होता है।  
विज्ञापन

2 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल
 
  • यदि आप सुबह-सवेरे चेहरे पर एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और एक माइल्ड फेस वॉश से स्किन को क्लीन करें।
  • इससे चेहरे के पोर्स अच्छी तरह से खुल जाएंगे, जिसकी वजह से एलोवेरा सही तरह से स्किन में ऑब्जर्व होगा।
  • कोशिश करें कि एलोवेरा जेल फ्रेश ही हो।
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
  • इसके लिए सबसे पहले एक ताजा एलोवेरा लीफ लें, उसे काटकर चम्मच से जेल निकालें।
  • एलोवेरा जेल को अपनी उंगलियों से चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
  • आप इसे सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए 5 मिनट तक लगा सकते हैं।
  • इसे कम से कम 15 मिनट चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें।

4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
  • 15 मिनट के बाद  चेहरे को साफ पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से पोंछें।
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • इसे यदि आप रोजाना इस्तेमाल करेंगे तो आपको कई फायदे भी मिलेंगे जो निम्न हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
त्वचा को हाइड्रेट करता है - फोटो : Adobe stock
त्वचा को हाइड्रेट करता है

यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा इस्तेमाल करते हैं तो इससे चेहरे की नमी बरकरार रहती है। ये चेहरे को हाइड्रेट रखने का काम करता है, जोकि गर्मी के मौसम में काफी लाभदायक रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
नेचुरल ग्लो लाता है - फोटो : iStock
नेचुरल ग्लो लाता है

चेहरे पर नियमित रूप से एलोवेरा लगाने से चेहरा दमकने लगता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर आने वाले दाग-धब्बों में भी कमी आती है। इसलिए हर दिन सुबह के समय चेहरे पर एलोवेरा जेल अवश्य इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झुर्रियों को रोकता है और सनबर्न होता है कम - फोटो : Adobe stock
झुर्रियों को रोकता है और सनबर्न होता है कम

इसमें कोलेजन बूस्टिंग गुण होते हैं, जो स्किन को टाइट रखते हैं और झुर्रियां जल्दी नहीं आने देते। इसके अलावा अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं, तो एलोवेरा इस्तेमाल करें, ये सनबर्न को शांत करता है और टैनिंग कम करता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें