अक्सर आपने सुना होगा कि शरीर की आंतरिक मजबूती के लिए डॉक्टर्स दूध में केसर डालकर पीने की सलाह देते हैं। बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी केसर काफी फाययदेमंद होता है। जिस तरह से केसर के इस्तेमाल से शरीर तंदरुस्त बनता है, ठीक उसी तरह से चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है।
दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जिस वजह से इसके इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही केसर में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की वजह से चेहरे पर होने वाली खुजली से राहत मिलती है।
वैसे तो आपको बाजार में आसानी से केयर से बने फेसपैक मिल जाएंगे, लेकिन बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट पर भरोसा नहीं करते। ऐसे में आप घर पर ही केसर की मदद से फेसपैक तैयार कर सकती हैं। हम आपको घर पर पैक तैयार करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।