फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: अभी तक नहीं उतरा चेहरे का पक्का रंग तो करें घरेलू उबटन का इस्तेमाल, जलन से भी मिलेगी राहत

Tue, 26 Mar 2024 12:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर होली का पक्का रंग आपके चेहरे से उतर नहीं रहा है, तो घरेलू उबटन के इस्तेमाल से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अभी तक नहीं उतरा चेहरे का पक्का रंग - फोटो : pexel
होली के त्योहार में लोगों ने जमकर रंग खेला। किसी ने अबीर-गुलाल तो किसी ने पक्के रंग से होली खेली। अबीर-गुलाल अगर चेहरे पर लग जाए, तो इसे हटाना आसान होता है, लेकिन यदि पक्के रंग से होली खेली जाए तो त्वचा पर उसका रंग चढ़ ही जाता है। पक्के रंग को त्वचा से साफ करना काफी कठिन काम होता है।

बड़ी बात ये है कि यदि ये पक्का रंग ज्यादा देर तक आपकी त्वचा पर लगा रहे तो त्वचा पर जलन, लालिमा और खुजली की समस्या भी सामने आने लगती है। ऐसे में लोग कोशिश करते हैं कि वो जल्द से जल्द इस रंग को साफ कर दें।

अगर त्वचा से रगड़ के रंग निकालने की कोशिश की जाए तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उबटनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से अपनी त्वचा का रंग निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेसन और दूध - फोटो : istock
बेसन और दूध

अगर पक्के रंग का असर अभी तक आपके चेहरे पर दिखाई दे रहा है, तो एक कटोरी में बेसन लेकर उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर सही से लगाएं। कुछ देर के बाद हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें और फिर चेहरा धो लें। दूध से चेहरे पर होनी वाली जलन से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
चावल का आटा और शहद - फोटो : istock
चावल का आटा और शहद

चावल के आटे का इस्तेमाल नेचुरल स्क्रब के रूप में होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा लेकर उसमें थोड़ा का शहद मिलाएं। अब इस पैक को अपने शरीर पर लगाएं। इससे पक्का रंग तो छूटेगा ही, साथ में शहद आपकी त्वचा में नमी प्रदान करेगा। 

4 of 5
कच्चा पपीता और दूध

कच्चा पपीता और दूध

कच्चे पपीते में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए लाभदायक हैं। ऐसे में कच्चे पपीते को पीस कर इसमें थोड़ा सा दूध, मुल्तानी मिट्टी, बादाम का तेल अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपना चेहरा धो लें। ये त्वचा को काफी हद तक राहत पहुंचाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिल्क पाउडर और शहद

मिल्क पाउडर और शहद

अगर आपके पास मिल्क पाउडर मौजूद है, तो एक कटोरी में पाउडर लेकर उसमें थोड़ा सा शहद डालें। इस पेस्ट को सही से मिक्स करने के बाद इइसमें गुलाब जल भी मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें और 20 मिनट के बाद चेहरा धो दें। 

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें