Skin Care Tips: अगस्त का महीना चल रहा है। इस मौसम में कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज धूप निकल रही है। बदलते इस मौसम का सीधा प्रभाव लोगों की त्वचा पर पड़ने लगा है। इस बदलते मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप त्वचा का ध्यान रखने के लिए कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ग्लिसरीन की, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा काफी ग्लोइंग हो जाएगी।
अगर आप अपने चेहरे पर सीधा ऐसे ही ग्लिसरीन का इस्तेमाल करेंगे तो इसका ज्यादा कुछ असर देखने को नहीं मिलेगा लेकिन अगर आप कुछ चीजों को इसके साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो असर कुछ दिन में दिखने लगेगा। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप ग्लिसरीन में मिलाकर कर सकते हैं। आइए देर ना करते हुए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।