Skin Care Tips : गर्मियां आते ही स्किन से जुड़ी तरह-तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं, जिससे बचने के लिए स्किन विशेषज्ञ लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसा माना जाता है कि, पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है। जिसकी वजह से शरीर में चमक बरकरार रहती है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ेगा। पानी की कमी से शरीर में लचीलापन आ जाता है। इसके साथ ही चेहरे की चमक कम होने लगती है।
इन परेशानियों को खत्म करने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। पर, कई बार ये ट्रीटमेंट भी ज्यादा असरदार नहीं रहते। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको घर पर ही पानी इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं।