Skin Care Tips: अप्रैल के महीने में ही इस बार इतनी तेज धूप पड़ने लगी है, कि लोगों ने खुद को कवर करके घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्मी की वजह से अभी से ही स्किन पर टैनिंग होने लगी है, जिससे चेहरा भी डल दिखने लगा है। इसी के चलते सभी को अभी से अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
यहां हम आपको तीन ऐसे प्राकृतिक पाउडरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप चेहरे की गर्मी से राहत पा सकते हैं। इनके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बार पैच टेस्ट करने की जरूरत है, जिसके बाद आपके चेहरे की कई परेशानियां खुद ब खुद दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 7
चंदन पाउडर
- फोटो : Adobe stock
चंदन पाउडर
गर्मी के मौसम में बाजार में कई ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिनमें चंदन पाउडर मिक्स होता है। ऐसे में आप चाहें तो सीधे इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा।
विज्ञापन
3 of 7
चंदन पाउडर
- फोटो : Adobe stock
खासतौर पर यदि आपके चेहरे पर गर्मी की वजह से दाने निकल रहे हैं तो गुलाब जल के साथ चंदन पाउडर को मिलाकर उसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। आप इस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार लगा सकते हैं। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। इसका इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो, वरना ये परेशानी को बढ़ा सकता है।
4 of 7
मुल्तानी मिट्टी
- फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी
यदि आपकी त्वचा ऑयली है, तब तो आप आसानी के इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरे की डीप क्लींजिंग होती है। ये चेहरे के पोर्स को साफ करता है, जिसकी वजह से पसीने और धूल से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
5 of 7
मुल्तानी मिट्टी
- फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल की बात करें तो ठंडे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पैक का इस्तेमाल भी चेहरे की जरूरत के हिसाब से ही करें। हफ्ते में दो बार पैक के इस्तेमाल से आपको राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
नीम पाउडर
- फोटो : Adobe stock
नीम पाउडर
यदि आप मुंहासों के परेशान हैं तो नीम के पाउडर का इस्तेमाल करें। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण, मुहांसों को कम करते हैं। इसके अलावा ये त्वचा पर जमने वाले अन्य बैक्टीरिया को भी खत्म करने का काम करता है।
बात करें इसे इस्तेमाल करने की तो इसे आप गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।