होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन इन रंगों से आपकी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए होली से पहले त्वचा पर तेल लगाने की सलाह दी जाती है ताकि रंग आसानी से उतर जाएं और स्किन को किसी तरह का रिएक्शन न हो। लेकिन सावधान। अगर आप गलत तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। आइए जानें कि कौन-से तेल से बचना चाहिए और कौन-सा तेल आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होगा।