फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Remove Holi Color: हाथ-पैरों से ऐसे छुड़ाएं होली का पक्का रंग, ये नुस्खे आएंगे काम

Thu, 13 Mar 2025 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं, तो होली के रंगों से छुटकारा पाने के साथ-साथ आपकी त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
हाथ-पैरों से ऐसे छुड़ाएं होली का पक्का रंग - फोटो : Adobe Stock
How To Remove Holi Color: होली खेलने में जितना मजा आता है, उतनी ही परेशानी होती है होली का पक्का रंग साफ करने में। अगर इन रंगों को तुरंत साफ न किया गए तो केमिकल युक्त रंगों के कारण त्वचा रूखी और बेजान भी हो सकती है। ऐसे में घरेलू उपायों का उपयोग करके आप रंग को आसानी से हटा सकते हैं और अपनी त्वचा को सुरक्षित भी रख सकते हैं।

इसके लिए यहां कुछ कारगर और प्राकृतिक तरीके दिए गए हैं जो होली के रंगों को हटाने में मदद करेंगे। अगर आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं, तो होली के रंगों से छुटकारा पाने के साथ-साथ आपकी त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नींबू और बेकिंग सोडा - फोटो : Freepik
नींबू और बेकिंग सोडा

यदि आप आसान तरीके से हाथ पैर का पक्का रंग हटाना चाहते हैं तो इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। दरअसल, नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है, जो त्वचा से जिद्दी रंगों को हटाने में सहायक होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आधे नींबू में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें। अब इस मिश्रण को रंग लगे हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। 5-10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग हल्का पड़ जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
सरसों या नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
सरसों या नारियल तेल

यदि आप होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल लगाना भूल गए हैं तो रंग खेलने के बाद इसका इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के लिए होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए रुई में थोड़ा सा तेल लें और त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद हल्के गर्म पानी और साबुन से धो लें। इससे हाथ पैरों की नमी भी बरकरार रहेगी। 

4 of 6
बेसन और दही - फोटो : इंस्टाग्राम
बेसन और दही

इस मिश्रण के इस्तेमाल से त्वचा का रंग हट जाता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को रंग लगे हिस्सों पर लगाएं और सूखने दें। आखिर में हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। ये मिश्रण न सिर्फ रंग हटाने में मदद करता है बल्कि त्वचा को भी कोमल बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
एलोवेरा और गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
 एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा में ठंडक देने वाले गुण होते हैं और यह त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाएं। इसे रंग लगे स्थान पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। ये मिश्रण त्वचा में ठंडक भी पहुंचता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध और हल्दी - फोटो : freepik.com
दूध और हल्दी

यदि हल्दी आपको सूट करती है तो कच्चा दूध त्वचा की सफाई करने और रंग हल्का करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे रुई की मदद से रंग लगे हिस्सों पर लगाएं। 10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। ये उपाय त्वचा की रंगत सुधारने में भी सहायक होता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें