फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे और काले बाल चाहिए? 2 रुपये की इस चीज से 10 दिन में दिखेगा असर

Mon, 26 Aug 2019 10:49 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे, काले और चमकदार हो। अच्छे बाल न सिर्फ लड़कियों की खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ानेे में मदद करते हैं। बदलते लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतों की वजह से आज महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या आम है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे कैसे 2 रुपये की कॉफी का इस्तेमाल कर आप कुछ ही दिनों में लंबे काले बाल पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
आप दफ्तर में खुद को एक्टिव बनाए रखने के लिए कॉफी का सहारा लेते होंगे। ये हमारे शरीर की थकान को दूर कर हमें फ्रेश रखने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। कॉफी में मौजूद कैफीन बालों को बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए कॉफी का कैसे इस्तेमाल करें...
विज्ञापन

3 of 4
बालों को अच्छा बनाने के लिए कॉफी पाउडर और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 50 मिली ऑलिव ऑयल लें। अब इसमें 4 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
विज्ञापन

4 of 4
hair oil
5 मिनट बाद एक पैन में इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब इसे छान कर एक बोटल में भरकर रख लें। आपका तेल तैयार है। अब हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोने के एक घंटा पहले इसे स्कैल्प में अच्छी तरह लगाकर मसाज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें