फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathing Tips: देर तक नहाते हैं तो संभल जाएं, त्वचा को इससे होते हैं कई बड़े नुकसान

Sun, 08 Jun 2025 03:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effect Of Bathing Too Much: यदि आप देर तक नहाते हैं तो संभल जाएं। ज्यादा समय तक नहाना आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
देर तक नहाते हैं तो संभल जाएं, त्वचा को इससे होते हैं कई बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Bathing Too Much : इतनी भीषण गर्मी हो रही है, ऐसे में लोग दिन में कई-कई बार नहाते हैं। जब नहाने के लिए शॉवर खोला जाए तो पानी बंद करने का मन नहीं करता। यही वजह है कि लोग देर तक नहाते रहते हैं।

इससे भले ही गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा देर तक नहाने से आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचेगा। बहुत से लोगों को तो इस बारे में जानकारी है ही नहीं, कि देर तक नहाने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बढ़ता है स्किन का सूखापन - फोटो : Adobe stock
बढ़ता है स्किन का सूखापन

यदि आप ज्यादा देर तक नहाएंगे तो इससे आपकी त्वचा का प्राकृतिक तेल कम होने लगता है, जिस कारण स्किन धीरे-धीरे ड्राई होती जाएगी। एक समय में तो स्किन इतनी ड्राई हो जाती है, कि डॉक्टर तक का सहारा लेना पड़ता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बढ़ जाएगी खुजली की समस्या - फोटो : Adobe stock
बढ़ जाएगी खुजली की समस्या

यदि आप देर तक नहाते हैं तो इससे स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन पर खुजली की समस्या और बढ़ जाती है। कई बार तो ज्यादा देर तक नहाने से त्वचा की बाहरी परत कमजोर पड़ जाती है, जिससे खुजली के साथ-साथ स्किन पर जलन भी पड़ने लगती है। 

 

4 of 6
बढ़ेगी झुर्रियों की समस्या - फोटो : Adobe stock
बढ़ेगी झुर्रियों की समस्या

ये तो स्किन विशेषज्ञ भी कहते हैं कि पानी में अधिक समय बिताने से त्वचा पर झुर्रियां पड़ सकती हैं। ये परेशानी सबसे ज्यादा पैरों में होती है। ज्यादा देर तक यदि आपके पैर भीगे रहेंगे तो पैरों की त्वचा ढीली होने लगती है। इसी से पैरों की झुर्रियां बढ़ जाती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बढ़ेगा संक्रमण का खतरा - फोटो : Adobe stock
बढ़ेगा संक्रमण का खतरा

ज्यादा देर तक नहाने से स्किन की परत काफी कमजोर हो जाती है और जब त्वचा कमजोर होती है, तो बैक्टीरिया और फंगस के लगने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार तो त्वचा संक्रमित हो जाती है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परेशानियों से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : Adobe stock
परेशानियों से बचने के लिए करें ये काम

यदि आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं तो नहाने का समय 10-15 मिनट से ज्यादा न रखें। नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल तो कतई न करें। हमेशा ठंडे पानी से नहाना चाहिए। नहाने के बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। बार-बार साबुन का इस्तेमाल करने से बचें, खासकर जब त्वचा संवेदनशील हो।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें