फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: इन 5 स्टेप्स से पा सकती हैं घुटनों तक सिल्की बाल, यहां जानें इन्हें फॉलो करने का सही तरीका

Sun, 08 Jun 2025 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Follow These 5 Steps for Silky Smooth Long Hair: यदि आप भी लंबे-घने बालों की चाह रखती हैं तो हमारे बताए पांच स्टेप्स को फॉलो करें। इसका असर आपके बालों पर जल्द दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
इन 5 स्टेप्स को अपनाकर पा सकती हैं घुटनों तक सिल्की बाल - फोटो : Adobe stock
Follow These 5 Steps for Silky Smooth Long Hair :  कौन नहीं चाहता कि उसके बाल लंबे, घने और शाइनी हों...लेकिन प्रदूषण और खराब खान-पान के चलते बाल कमजोर होते जाते हैं। जिस कारण बाल काफी झड़ने लगते हैं।

यदि आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे और घने हो जाएं तो किसी दवा और केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की बजाय कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें। यहां हम आपको पांच ऐसे ही स्टेप्स के बारे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी बिना किसी मेहनत के आसानी से लंबे-घने बाल पा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
रिवर्स कॉम्बिंग - फोटो : Adobe stock
रिवर्स कॉम्बिंग

यदि आपके स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा तो बाल झड़ेंगे नहीं। स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के लिए रिवर्स कॉम्बिंग अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको अपने सारे बालों को इकठ्ठा करके चेहरे के आगे की तरफ रखना है। इसके बाद अब पीछे से आगे की ओर कंघी करें

 
विज्ञापन

3 of 6
हफ्ते में दो बार तेल मालिश - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार तेल मालिश

यदि आप कमर से लंबे बाल पाना चाहती हैं हफ्ते में कम से कम दो बार बालों की तेल मालिश करें। बालों में लगाने के लिए नारियल, बादाम या अरंडी का तेल बेहतर रहता है। इसके इस्तेमाल के लिए तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प में उंगलियों से मसाज करें। ध्यान रखें कि सही से मसाज करने से तेल बालों में अवशोषित होगा, जिससे बालों को पोषण मिलता है। बालों में तेले बाल धोने से दो घंटे पहले लगाएं। इसे रात भर लगाकर न छोड़ें।  

 

4 of 6
हफ्ते में तीन बार शैंपू - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में तीन बार शैंपू

अक्सर लोगों को लगता है कि रोजाना शैंपू के इस्तेमाल से उनके बार अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे, जबकि ऐसा नहीं हैं। बालों में शैंपू हफ्ते में बस तीन बार ही इस्तेमाल करें। शऐंपू खरीदते समय ध्यान रखें कि इसमें किसी तरह का केमिकल न होने पाए। आपका ये शैंपू सल्फेट और पैराबेन फ्री होना चाहिए। बाल धोते समय उन्हें रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से साफ करें, ताकि इसकी गंदगी अंदर तक साफ हो जाए। 



 
विज्ञापन

5 of 6
डीप कंडीशनिंग के लिए हेयर मास्क - फोटो : Adobe stock
डीप कंडीशनिंग के लिए हेयर मास्क

बालों को मजबूत बनाने के लिए उनकी डीप कंडीशनिंग जरूरी है। उसके लिए बालों को डीप कंडीशनिंग देना जरूरी होता है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का कंडीशनर इस्तेमाल करें। बालों की डीप कंडीशनिंग करने के लिए आप दही के मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस मास्क को बनाने के लिए  2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल मिक्स करें और बालों में लगाएं। एक घंटे इस मास्क को बालों में लगा रहने दें फिर धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समय पर कटिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
समय पर कटिंग है जरूरी

यदि आप हर 8–10 हफ्ते में एक बार बालों की ट्रिमिंग नहीं कराएंगी तो स्प्लिट एंड्स खत्म नहीं होंगे। स्प्लिट एंड्स की वजह से बाल बढ़ते नहीं हैं। यदि आप इन्हें बार-बार कटवाती रहेंगी तो इससे बाल जल्दी बढ़ते हैं और उनकी ग्रोथ हेल्दी रहती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें