Skin Care Tips: गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में तेज धूप की वजह से जो उमस हो रही है, उसने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। उमस की वजह से शरीर काफी चिपचिपाने लगता है, जिससे काफी परेशानी होती है। खासतौर पर बात करें चेहरे की तो तेज उमस से जब चेहरा चिपचिपाता है तो उसपर मुंहासे और एक्ने होने लगते हैं। ये चेहरे पर दाग लगने जैसा काम करते हैं।
यदि आप भी इन्हीं परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो हमारे बताए फेसपैक इस्तेमाल करके चेहरे के चिपचिपेपन से राहत पाएं। यहां हम आपको तीन घरेलू फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, तकि गर्मी में भी आपका चेहरा खिला रहे।
विज्ञापन
2 of 7
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
- फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
यदि आप इन दोनों चीजों का फेसपैक गर्मी के मौसम में स्किन पर लगाएंगी, तो इससे आपकी त्वचा एकदम खिल उठेगी। इसके लिए आपको सिर्फ मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में पहले मुल्तानी मिट्टी लें, और फिर उसमें जरूरत के हिसाब से गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं।
विज्ञापन
3 of 7
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
- फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि ये पेस्ट ज्यादा पतला न होने पाए। अब पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और फिर एक पेस्ट को आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आखिर में चेहरे को धोकर साफ कर लें। ये पेस्ट चेहरे का ग्लो बरकरार रखेगा और त्वचा की चिपचिपाहट को भी कम रखेगा।
4 of 7
चंदन और नींबू फेसपैक
चंदन और नींबू फेसपैक
इस पैक को बनाने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। चंदन पाउडर, नींबू का रस और गुलाब जल के इस्तेमाल से आप इस फेसपैक को तैयार कर सकते हैं। अब इसे तैयार करने के लिए बताई गई सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
विज्ञापन
5 of 7
चंदन और नींबू फेसपैक
- फोटो : Freeepik.com
अब चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को बराबर तरीके से अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल सोख लेता है और पोर्स को साफ करता है, जिससे स्किन और भी चमक उठती है।
विज्ञापन
6 of 7
बेसन, दही और हल्दी फेसपैक
- फोटो : Adobe stock
बेसन, दही और हल्दी फेसपैक
बेसन त्वचा को डीप क्लीन करता है, दही नमी बनाए रखता है और हल्दी एंटी-बैक्टीरियल होती है। इसलिए इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लेकर उसमें थोड़ा सा दही और एक चुटकी हल्दी डालें। ध्यान रखें कि हल्दी हर किसी को सूट नहीं करती है। तो इसका इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करती हो।
अब इन तीनों चीजों को मिक्स करके गाढ़ा सा पेस्ट बनाएं। जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो चेहरे को साफ करके इसे अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए अप्लाई करें। इससे भी आपका चेहरा पूरी तरह से खिल उठेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।