फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: लड़कियां अक्सर करती हैं स्किन केयर से जुड़ीं ये गलतियां, आप भी कर लें चेक

Tue, 08 Apr 2025 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिलाएं और लड़कियां अक्सर स्किन केयर करते समय कुछ गलतियां कर देती हैं, जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
लड़कियां अक्सर करती हैं स्किन केयर से जुड़ीं ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में अगर चेहरे का ध्यान सही तरह से न रखा जाए तो कई परेशानियां पैदा होने लगती हैं। कई बार ये परेशानी एक्ने के रूप में सामने आती है तो कभी डेड स्किन सेल्स के रूप में। इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं।

खासतौर पर लड़कियां काफी अच्छे से स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। इसके लिए वो तमाम तरह से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। स्किन केयर रूटीन फॉलो करते समय लड़कियां कई गलतियां भी कर देती हैं, जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन बातों को सीखकर आप अपने चेहरे को दमका सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कई बार चेहरा धोना - फोटो : Adobe stock
कई बार चेहरा धोना

लोगों को लगता है कि यदि वो दिन में दो बार से ज्यादा बार चेहरा धोएंगी तो उससे उनका चेहरा हमेशा साफ रहेगा। बार-बार चेहरा धोने से भले ही चेहरा साफ हो जाता है लेकिन इसकी वजह से चेहरे की नमी में कमी आ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि चेहरे को दिन में सिर्फ दो बार ही साफ करें वरना आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
मौसम के अनुकूल होने चाहिए प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
मौसम के अनुकूल होने चाहिए प्रोडक्ट्स

यदि आपके स्किन केयर प्रोडक्ट मौसम के अनुकूल नहीं होंगे तो भी ये आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जब भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें या उसे खरीदें तो ये मौसम के हिसाब से ही होने चाहिए। 

4 of 6
ज्यादा फेस मास्क लगाना - फोटो : Adobe stock
ज्यादा फेस मास्क लगाना

भले ही फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरा चमक जाता है, लेकिन यदि इसी फेसवॉश का अधिकता में इस्तेमाल किया जाए तो ये त्वचा को लाभ पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाएगा। इसका इस्तेमाल सप्ताह में सिर्फ एक से दो बार ही करना चाहिए, ताकि त्वचा को आराम मिले।
विज्ञापन

5 of 6
ज्यादा मात्रा में प्रोडक्ट लगाना - फोटो : Adobe stock

ज्यादा मात्रा में प्रोडक्ट लगाना

अक्सर लोगों को लगता है कि यदि वो ज्यादा मात्रा में स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो इसका असर ज्यादा होगा, जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल से प्रोडक्ट भी वेस्ट होता है और साथ ही में इससे त्वचा पर जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनस्क्रीन न लगाना - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन न लगाना 

अप्रैल की भीषण गर्मी में यदि सनस्क्रीन का इस्तेमाल न किया जाए तो इसकी वजह से भी आपका चेहरा डैमेज हो सकता है। इतनी भीषण धूप में चेहरे के साथ-साथ हाथों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कभी न भूलें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें