Apply These Things Before Going Out To Prevent From Sunburn: अगर आपकी स्किन भी धूप से झुलस जाती है, तो इससे बचने के कुछ तरीके हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
घर से निकलने से पहले स्किन पर लगा सकते हैं ये चीजें, ताकि धूप से न झुलसे आपकी स्किन
- फोटो : Adobe stock
Apply These Things Before Going Out To Prevent From Sunburn: तेज धूप और बढ़ते प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा को सबसे पहले नुकसान होता है। सूरज की हानिकारक UV किरणें स्किन को डार्क, ड्राई और बेजान बना देती हैं। कई बार तो स्किन पर जलन, खुजली या सनबर्न जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। ऐसे में जरूरत है स्किन को धूप से बचाने के लिए कुछ प्रभावी और सुरक्षित उपायों की।
इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान और प्राकृतिक नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो धूप से आपकी स्किन को न सिर्फ बचाएंगे, बल्कि उसे अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग भी बनाएंगे। ये नुस्खे रासायनिक प्रोडक्ट्स की तरह स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते। फिर भी, किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन न हो।
विज्ञापन
2 of 6
एलोवेरा जेल
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
सनस्क्रीन के साथ-साथ आप एलोवेरा जेल को अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। ये स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। इसके साथ-साथ इसकी वजह से ही स्किन में ठंडक रहती है और टैनिंग होने से भी आपकी स्किन बची रहती है।
विज्ञापन
3 of 6
नारियल तेल
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल
नारियल का तेल इस्तेमाल करके भी आप अपनी स्किन को धूप की हानिकारक किरणों से बचा सकती हैं। इसके लिए आपको नहाने के बाद हाथ में थोड़ा सा नारियल तेल लेकर उसे पूरे शरीर पर अप्लाई करना है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और हल्की धूप में प्रोटेक्शन देता है।
4 of 6
खीरे का रस
- फोटो : Freepik
खीरे का रस
इसका इस्तेमाल करना थोड़ा कठिन है। इसके इस्तेमाल कसे लिए पहले तो आपको खीरे को कद्दूकस करना है और फिर उसका रस निकालकर उसे चेहरे पर अप्लाई करना है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन ठंडी रहती है। खीरे के रस से टैनिंग और जलन से राहत मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
गुलाब जल
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल
इसका इस्तेमाल तो काफी आसान है। बाजार में तो अब गुलाब जल के स्प्रे भी आते हैं, जिसे आप चेहरे और हाथों पर स्प्रे करके इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। ऐसे में नहाने के बाद गुलाब जल स्प्रे करके आप स्किन को ठंडा और फ्रेश रख सकते हैं।
नुस्खे इस्तेमाल करने के बाद भी हो गई टैनिंग तो क्या करें ?
- फोटो : Freepik.com
नुस्खे इस्तेमाल करने के बाद भी हो गई टैनिंग तो क्या करें ?
अगर सनस्क्रीन और ऊपर दिए गए नुस्खों को इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी स्किन पर टैनिंग हो गयी है तो टमाटर का इस्तेमाल शुरू कर दें। दरअसल, टमाटर टैन हटाने और स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है। इसके रस की एक हल्की लेयर लगाकर 5-10 मिनट बाद धो लें। आप चाहें टमामटर और पिसी चीनी का स्क्रब बनाकर भी अपने चेहरे को चमका सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।