फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toner Benefits: त्वचा की देखभाल में टोनर को कर देती हैं अनदेखा तो, जान लें इसके फायदे

Fri, 02 Sep 2022 12:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
toner
स्किन केयर रूटीन का जब भी जिक्र होता है तो इसमे क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करने की बात की जाती है। लेकिन अक्सर लड़कियां और लड़के स्किन केयर रूटीन में टोनिंग को छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि ये स्किन के लिए जरूरी नही है। लेकिन त्वचा के लिए टोनिंग बेहद जरूरी है। साथ ही इससे त्वचा को काफी फायदा भी होता है। बहुत सी लड़कियां टोनर से त्वचा को होने वाले फायदे के बारे में नहीं जानते। तभी तो इसे इस्तेमाल नहीं करतीं। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में शामिल हैं तो जान लें कि टोनर से स्किन को कितने सारे फायदे होते हैं। इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट टोनिंग को जरूरी मानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फेशियल टोनर
ओपन पोर्स के लिए है जरूरी
त्वचा के पोर्स कई बार खुल जाते हैं। जिनसे धूल-मिट्टी और गंदगी त्वचा के अंदर तक समा जाती है। इसे साफ करने के लिए केवल फेसवॉश काम नहीं करता है। इसलिए टोनर जरूरी है। ये त्वचा के ओपन पोर्स को बंद करता है और धूल-मिट्टी को अंदर जाने से रोकता है। चेहरे को बड़े ओपन पोर्स जब बंद होते हैं तो त्वचा कसी हुई दिखती है। 
विज्ञापन

3 of 5
acne
कील-मुंहासों को करें दूर
कील-मुंहासों के निकलने का कारण त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी होती है। अगर पोर्स खुले हैं तो गंदगी जमा होगी। जिसकी वजह से चेहरे पर कील-मुंहासे भी निगलेंगे। इसलिए टोनर को इस्तेमाल करने से त्वचा में कील-मुंहासे कम होने लगते हैं। 

4 of 5
skin toner - फोटो : istock
करता है हाईड्रेट
हाईड्रेट करने का मतलब पानी से हैं। मॉइश्चराइजर त्वचा को हाईड्रेट नहीं करता। जैसे पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहती है। उसी तरह से टोनर की मदद से चेहरे की त्वचा को भी हाईड्रेट किया जाता है। टोनर स्किन में नमी बनाकर रखता है। जिससे स्किन लंबे समय तक फ्रेश और जवां दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
toner benefits
चेहरे को करता है साफ
चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन को टोनर तुरंत साफ कर देता है। इसलिए फेस को वॉश करने के बाद टोनिंग की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही ये स्किन पर जमा अतिरिक्त तेल भी हटाता है। जिससे कील-मुंहासे निकलने लगते हैं। टोनर एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए त्वचा के लिए टोनर बेहद जरूरी है इसे अनदेखा ना करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें