त्योहारों का मौसम हर किसी के लिए खुशियों भरा होता है। लेकिन इसके साथ ही आते हैं ढेर सारे काम। खासतौर पर महिलाओं के लिए ये वक्त कुछ ज्यादा ही व्यस्त होता है। लेकिन काम के बीच अपने चेहरे के नूर को कम ना होने दें। ढेर सारे खाने-पीने और मनोरंजन के साथ ही सेहत के साथ किसी तरह की लापरवाही ना करें। अगर आप चाहती हैं अपने शरीर की देखभाल करना तो ये ज्यादा मुश्किल नही है। बस इन चीजों को जरूर करें।