मेकअप करना, सुंदर दिखना हर लड़की को पसंद आता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाले त्वचा के नुकसान के बारे में उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 20 की उम्र में त्वचा काफी जवान होती है और इन सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट का बुरा असर त्वचा पर आमतौर पर कम ही होता है। लेकिन यहीं लापरवाहियां आगे चलकर समय से पहले झुर्रियों और काले धब्बों में बदल जाती हैं जिनकी वजह से चेहरे पर असमय बुढा़पा दिखने लगता है। त्वचा से जुड़ी ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं तो जानिए कैसे रखा जाता है उम्र के अनुसार त्वचा का ख्याल।