Right Way To Use Sheet Mask: तेज गर्मी और प्रदूषण का सीधा असर लोगों की स्किन पर पड़ रहा है। स्किन पर गर्मी की वजह से पिंपल्स और एक्ने की समस्या तो जैसे बेहद आम हो गई है। जिस वजह से लोग अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए कई तरीके के ट्रीटमेंट लेते हैं। जिस तरह से समय-समय पर फैशन बदल रहा है, उसी तरह से समय-समय पर स्किन केयर के तरीकों में भी बदलाव आया है। पहले स्किन ट्रीटमेंट के लिए पार्लर जाना पड़ता है। पार्लर जाकर ही महिलाएं और पुरुष मास्क लगवाते थे। पर, अब घर पर ही शीट मास्क लगाकर लोग अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।
आज के समय में लोग शीट मास्क लगाकर अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि अगर आपने शीट मास्क का इस्तेमाल सही तरह से नहीं किया तो ये आपकी स्किन को नुक्सान पहुंचा सकती है। इसी के चलते आज हम आपको शीट मास्क यूज करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।