फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चेहरे पर पड़ने लगी हैं झुर्रियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, बिना पैसे खर्च किए दिखेंगी जवां

Sun, 11 Jun 2023 10:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां पड़ने लगी हैं तो कुछ घरेलू उपाए अपनाकर आप अपनी त्वचा का निखार वापस पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
wrinkles
Skin Care: उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। भले ही आप स्किन का कितना भी ध्यान रख लें, पर बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से लगातार स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आने लगती हैं। इसके साथ ही उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा में कोलोजन एवं इलास्टिन नामक प्रोटीन की मात्रा लगातार कम होती जाती है। इसी वजह से चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं।

झुर्रियों की वजह से स्किन बेहद अजीब लगती है और कम उम्र में ही चेहरे की चमक खत्म खो जाती है। ऐसे में पहले से ही अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप चेहरे की चमक वापस पा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले का मास्क

अगर चेहरे की झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो चेहरे पर केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेचुरल ऑयल्स से भरपूर केला बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसका मास्क बनाने के लिए आपको बस केले को मैश करके स्किन पर लगाना है। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
egg - फोटो : istock
अंडे की सफेदी

इस मास्क को लगाने से स्किन की चमक वापस आती है। दरअसल, अंडे की सफेदी कोलाजन को बढ़ाने में असरदार होती है। कोलाजन की वजह से ही स्किन मुलायम होती है। झुर्रियों को दूर करने के लिए अंडे के सफेद भाग को चेहरे पर लगाया जा सकता है। आपको बस अंडे के सफेद भाग को चेहरे पर लगा कर कुछ समय बाद सादे पानी से धो देना है। 

4 of 5
रोज - फोटो : Pixabay
गुलाब का फेस पैक

गुलाब स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको बस गुलाब की पत्तियों को लेकर दूध के साथ इसका पेस्ट बनाना है। अब इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आपको फायदा जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ऑलिव ऑयल

अपने खाने में ऑलिव ऑयल को शामिल करके आप स्किन को चमकदार बना सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में कोलाजन की मात्रा बढ़ जाती है। जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें