फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin care: चाहिए दमकती त्वचा तो ऐसे करें बासी रोटी का इस्तेमाल, जानें इसका तरीका

Fri, 22 Sep 2023 03:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी घर बैठे दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो बासी रोटी इसमें आपकी मदद कर सकती है। 
विज्ञापन
1 of 7
रोटी - फोटो : Istock
Skin care: दमकती त्वचा के लिए लोग ना जाने क्या-क्या घरेलू उपाय करते हैं। बाजारों में कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जो स्किन के जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाते हैं। इनका इस्तेमाल करना आसान भी होता है, पर क्या आप जानते हैं कि आप बासी रोटी का इस्तेमाल करके भी दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। आज के लेख में हम आपको बासी रोटी के इस्तेमाल का एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा। सुनने में ये भले ही अजीब लगे, लेकिन ये हकीकत है। 

दरअसल, बाजारों में कई ऐसे प्रोडक्ट मिलते हैं, जो त्वचा पर कई तरह के नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये प्रोडक्ट हर किसी को सूट भी नहीं करते। इसी के चलते आज के समय में ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसी वजह से आज के लेख में हम आपको बासी रोटी से स्किन केयर करने का सही तरीका बताएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
honey - फोटो : istock
स्किन केयर के लिए चाहिए होंगी ये चीजें
  • रोटी
  • शहद
  • कच्चा दूध
 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बनाने की विधि

इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले रात की बची हुई रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें दो से चार चम्मच कच्चा दूध और दो चम्मच ही शहद मिलाएं।

4 of 7
face pack
अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगा लें। इस पेस्ट से आपको चेहरे पर हल्की मसाज करनी है। ये एक अच्छा फेस स्क्रब बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
face pack - फोटो : istock
मसाज के बाद तकरीबन 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब साफ पानी से चेहरे को साफ करें। आप हफ्ते में तीन बार आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
skin care - फोटो : istock
इस्तेमाल का फायदा

इस पैक को इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदे के बारे में जान लें। बासी रोटी का पैक चेहरे के बंद पोर्स को खोलने का काम करता है। इससे चेहरे की डीप क्लीनिंग भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
skin care - फोटो : istock
इसके साथ ही शहद त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करता है। इससे बदलते मौसम में भी त्वचा में नमी बरकरार रहती है। अगर बात करें कच्चे दूध की तो पैक में इसके इस्तेमाल से त्वचा काफी मुलायम हो जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें