Skin Care: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि बच्चों को छोटे से घी खिलाना चाहिए, ताकि उनका शरीर मजबूत बनें। घी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा को भी लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी आपके चेहरे के दाग-धब्बे समेत कई परेशानियों को कम करने में सहायक है।
अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो घी से इस्तेमाल से नाइट क्रीम तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा चम्मच घी लें। इसके बाद उसमें 2 से 3 बर्फ के टुकड़े डालकर चलाएं। घी में बार-बार पानी निकलेगा, उसे हटाते रहें। जब बर्फ पिघल जाए तो बचे हुए गाढ़े घी तो एक डिब्बी में बंद करके रख लें। ये आपके लिए नाइट क्रीम का काम करेगा। ये त्वचा को कोमल बनाए रखने में सहायक है। आइए आपको इसके इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।