फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care : करनी है त्वचा की बेहतर देखभाल तो सबसे पहले ऐसे पता करें अपना स्किन टाइप

Fri, 05 May 2023 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपकी त्वचा कैसी है, ये जानने के लिए आप सुबह उठते ही सबसे पहले फेश टिश्यू से चेहरे को पोछें। इसका रिजल्ट आपका स्किन टाइप डिसाइड करेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
SKIN CARE
Skin Care : मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, हर मौसम में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। बहुत से लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीद कर स्किन केयर करते हैं तो कईयों को घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करना ही ठीक लगता है। बहुत से लोग तो स्किन केयर के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। अगर आप भी स्किन केयर करने की शुरूआत करने वाली हैं, तो आपको सबसे पहले अपने स्किन टाइप का पता लगाना चाहिए।

दरअसल, अगर आप बिना स्किन टाइप का पता लगाए स्किन केयर करेंगी तो हो सकता है ये आपके चेहरे को फायदा पहुंचाने की बजाए उल्टा नुकसान पहुंचा दे। ऐसे में आपकी पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है और हो सकता है कि आपके सामने स्किन से जुड़ी परेशानियां आने लगें। इसी के चलते आज हम आपको स्किन टाइप पता लगाने का आसान और घरेलू तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

आपकी त्वचा कैसी है, ये जानने के लिए आप सुबह उठते ही सबसे पहले फेश टिश्यू से चेहरे को पोछें। इसका रिजल्ट आपका स्किन टाइप डिसाइड करेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
dry skin - फोटो : istock
ड्राई स्किन

जब आप सो के उठने के तुरंत बाद चेहरे को टिश्यू से पोछेंगे तो अगर उस पर कोई धब्बा ना दिखे, लेकिन त्वचा खिंची-खिंची सी महसूस हो तो समझ जाइए कि स्किन ड्राई है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो इसमें झुर्रियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में अपनी स्किन का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
skin - फोटो : istock
नॉर्मल स्किन

सो कर उठने के बाद टिश्यू के चेहरा साफ करने पर यदि इस पर कोई धब्बा ना दिखे और चेहरा एक दम साफ और मुलायम ही नजर आए तो मतलब साफ है कि आपकी त्वचा नॉर्मल है।

4 of 6
oily skin - फोटो : istock
ऑयली स्किन

जिनकी त्वचा तैलीय होती है उनके टिश्यू में चेहरा पोंछते ही माथा-गाल-नाक (टी-जोन) की जगह पर तेल के धब्बे नजर आते हैं। ऐसी स्किन टाइप वाले लोगों के लिए पिंपल्स की समस्या आम है। 
विज्ञापन

5 of 6
skin care - फोटो : Getty Images
कॉम्बिनेशन स्किन

जिनकी त्वचा ऐसी होती है उनका आधा चेहरा तैलीय और आधा रूखा होता है। यानि कि टिश्यू से चेहरा पोंछने पर माथा और नाक की जगह पर तो तेल के धब्बे नजर आते हैं, लेकिन गाल ड्राई ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
skin - फोटो : pixabay
सेंसिटिव स्किन

सेंसिटिव स्किन टाइप के लोगों के चेहरे पर थोड़ा सा हाथ लगाने पर भी उन्हें खुजली और जलन की समस्या सामने आने लगती है। अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है तो आपको काफी सोच-समझ के ही ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें