फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों को सुंदर की बजाय बदसूरत बना देता है काजल, तो ये ट्रिक आएंगे काम

Mon, 06 Apr 2020 12:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आंखों को सुंदर दिखाने के लिए लड़कियां काजल लगाना पसंद करती हैं। लेकिन यहीं काजल कई बार सुंदर दिखाने की बजाय बदसूरत दिखाने लगता है। ये समस्या बहुत सारी लड़कियों के साथ होती है कि काजल लगाने के थो़ड़ी ही देर बाद वो फैल जाता है। या छुट जाता है। जिसकी वजह से पूरा मेकअप खराब लगने लगता है। अगर काजल के बार-बार फैलने से परेशान रहती हैं तो इन ट्रिक्स को जरूर फॉलो करे। आगे की स्लाइड में जानिए काजल लगाने का तरीका।
 
विज्ञापन

2 of 6
काजल के फैल जाने का सबसे बड़ा कारण ऑइली स्किन होती है। जिसकी वजह से काजल फैल कर मेकअप बिगाड़ देता है। इसलिए काजल लगाने से पहले चेहरे और आंख के आसपास के हिस्से को अच्छे से धो लें। इसके बाद कॉटन के कपड़े से अच्छे से पोछ लें।


 
विज्ञापन

3 of 6
एक बार आंख के आसपास का हिस्सा सूख जाए तो उस पर मॉइश्चराइजर न लगाएं। अगर आपको पता है कि वहां की स्किन ऑइली है।


 

4 of 6
- फोटो : social media
आंखों पर काजल लगाने के पहले उस हिस्से पर फेस पाउडर लगाएं। ऐसा करने से अतिरिक्त ऑइल पाउडर सोख लेगा और काजल लंबे समय तक टिका रहेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
काजल खरीदते समय अच्छे ब्रांड का काजल खरीदना  चाहिए जो लंबे समय तक टिकता हो और स्मज प्रूफ हो। भले ही ये थोड़ा महंगा होगा लेकिन इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप इसे काफी समय तक इस्तेमाल कर सकेंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Instagram
अगर आंखों के नीचे काजल लगाने से ये फैल जाता है तो काजल की जगह यहां पर पाउडर आईशैडो का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही काजल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आंखों के कोनों पर न लगाएं। क्योंकि जब आप पलकें झपकाएंगी तब वो फैल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें