तेल की मसाज
सबसे आसान और कारगर नुस्खा है फटी हुई एड़ियों को भरने का। इसमें तीन तरह के तेल को मिलाकर उससे मसाज की जाती है। इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑइल, जैतून का तेल और बादाम के तेल को मिला लें। अब इस मिक्सचर वाले तेल से एड़ियों की मसाज करें। इसके बाद पैरों में पेट्रोलिय जेली की एक परत लगा दें। जिससे कि तेल एड़ियां अच्छे से सोख सकें। रात को सोने से पहले रोजाना ये प्रक्रिया करने के बाद मोजे पहन लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में फटी एड़ियों से राहत मिल जाएगी।