फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit Birthday: 53 की उम्र में भी 30 की दिखती हैं माधुरी दीक्षित, ये है उनकी खूबसूरती का राज

Fri, 15 May 2020 01:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित 15 मई यानी कि आज पूरे 53 साल की हो गईं लेकिन उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वो 30 की उम्र से ज्यादा की हैं। हमेशा ही अपने ग्रेसफुल लुक से फैंस के दिलों पर राज करने वाली माधुरी अभिनेत्री रेखा और हेमामालिनी की तरह हैं जो दिनोंदिन अपनी बढ़ती खूबसूरती से सबको हैरान कर रही हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है कि वो पहले से ज्यादा जवां हो गई हैं। माधुरी की इस खूबसूरती का राज है उनका रूटीन जिसमे वो अपनी फिटनेस और त्वचा का पूरा ख्याल रखती हैं। आगे की स्लाइड में जानिए क्या है माधुरी की खूबसूरती का राज।

 
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और परफेक्ट फिगर का राज है डांस। खुद को मेंटेन रखने के लिए वो रोजाना डांस करती हैं। माधुरी कहती हैं कि वो हमेशा ही अपनी सेहत को लेकर सजग हैं। खानपान और एक्सरसाइज को लेकर मैं कभी कोई समझौता नहीं करती हूं। शरीर को फिट रखना है तो इसके लिए जरूरी है नियमित मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज।

 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
माधुरी दीक्षित मानती हैं कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही सही खानपान भी जरूरी है। माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जापानी खाना काफी पसंद है। आमतौर जापानी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए उबला हुआ, भुना हुआ, सेंका हुआ अथवा हल्का तला भोजन करते हैं। इसलिए खाने में वो जापानी तकनीक को आजमाती हैं। इसमें टोफू, मिश्रित सब्जियां और मशरूम आदि प्रमुख हैं। इनसे मेरे शरीर को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। 



 

4 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी खानपान का बहुत ध्यान रखती हैं। वो हर्बल चाय पीती हैं और नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करती हैं। नारियल पानी शरीर की सभी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। ये शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है क्योंकि इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम भी होता है। माधुरी दिनभर में कई बार खाने पर भरोसा करती हैं। उनका कहना है कि एक बार खाने की बजाय पांच से छह बार हल्का खाना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : twitter
माधुरी अपनी फिटनेस और खानपान के साथ सही मेकअप से खुद को खूबसूरत दिखाती हैं। माधुरी चेहरे पर स्किन टोन से मैच करता बेस लगाती हैं। नाक को पतला दिखाने के लिए हल्का डार्क शेड का फाउंडेशन दोनों तरफ लगाती हैं। माधुरी का चेहरा ओवल शेप में है, इसलिए वे अपनी चीक बोंस के नीचे गहरे रंग का फाउंडेशन लगाकर हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। आंखों को डार्क ब्राउन कलर से डीप सेट करके वे उस पर ड्रेस से मैचिंग आईशैडो लगाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें