नेल पेट
- फोटो : instagram
रंग खेलने से पहले क्या करें?
ऑयलिंग है सबसे जरूरी स्टेप
त्वचा और बालों पर नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून का तेल लगाएं। तेल एक प्रोटेक्टिव बैरियर बनाता है जिससे रंग सीधे स्किन में एब्जॉर्ब नहीं होते। चेहरे, गर्दन, हाथ, पैरों और कानों के पीछे लगाना न भूलें।
मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं
होली अक्सर धूप में खेली जाती है, जिससे UV डैमेज हो सकता है। कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन लगाएं। ध्यान रखें ऑयली स्किन वाले जेल बेस्ड सनस्क्रीन और ड्राई स्किन वाले क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं।
मिनिमल मेकअप रखें
फाउंडेशन और हैवी मेकअप रंगों के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। अगर लगाना ही है तो वॉटरप्रूफ और हल्का रखें।
नाखून और होंठ की सुरक्षा
होली पर रंग खेलने से पहले नेल पॉलिश लगाएं। इससे रंग नाखूनों में नहीं जमेगा। वहीं होंठ फटने से बचाने के लिए लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाएं।