फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning Skin Care: सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें, खिल उठेगा चेहरा

Wed, 11 Sep 2024 03:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो सुबह उठते ही चेहरे पर इन चीजों को लगाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें - फोटो : iStock
Morning Skin Care: जिस तरह से अगर हमारा मूड सुबह अच्छा होता है, तो दिन भी अच्छा बीतता है, ठीक उसी तरह अगर हम सुबह-सुबह अपनी त्वचा का अच्छी तरह से ध्यान रख लेंगे तो दिन भर हमारी त्वचा प्रदूषण और धूल से बची रहेगी। दिन भर खिली-खिली त्वचा के लिए आपको सही मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है।

सुबह का स्किन केयर रूटीन आपकी त्वचा को दिनभर के प्रदूषण, सूरज की किरणों और अन्य हानिकारक तत्वों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक सही स्किन केयर रूटीन न केवल आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है, बल्कि उम्र बढ़ने के संकेतों को भी कम करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो सुबह उठते ही चेहरे पर इन चीजों को लगाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें - फोटो : iStock
फेस क्लींजर 

सुबह सवेरे सबसे पहले उठकर फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने चेहरे को एक जेंटल क्लींजर से धोएं। यह रात भर में त्वचा पर जमा तेल, गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें - फोटो : iStock
टोनर

चेहरे को सही से साफ करने के बाद आपको सही टोनर का इस्तेमाल करना है। ये आपकी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है, पोर्स को साफ करता है। आप चाहें तो टोनर की जगह गुलाब जल इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें - फोटो : iStock
सीरम

हर किसी को चेहरे पर सीरम जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। ये त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करता है। अगर आप उम्र के साथ त्वचा की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो विटामिन C युक्त एंटीऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को चमकदार बनाता है
विज्ञापन

5 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें - फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर

त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करना हर स्किन केयर रूटीन में आवश्यक है। ये त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखता है। बस मॉइस्चराइजर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें।
विज्ञापन

6 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें - फोटो : iStock
आई क्रीम 

चेहरे का ध्यान रखने के साथ आंखों के नीचे की त्वचा का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आई क्रीम लगाने से डार्क सर्कल, सूजन और फाइन लाइन्स कम होती हैं। हल्के से थपथपाकर क्रीम को आंखों के नीचे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें - फोटो : Freepik
लिप बाम 

 चेहरे के साथ-साथ होंठों को भी मॉइस्चराइज और प्रोटेक्ट करना ज़रूरी है। ऐसे में हर सुबह एक अच्छा लिप बाम लगाएं, खासकर ऐसा जिसमें SPF हो ताकि होंठ भी सूरज की किरणों से सुरक्षित रहें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें