फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्की और शाइनी बालों के लिए ग्लिसरीन है बड़े काम का, जानें इसे लगाने का सही तरीका

Sun, 25 Oct 2020 10:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hair style - फोटो : social media
बालों के टूटने, झड़ने से तो बहुत सारी लड़कियां परेशान रहती हैं। वहीं कुछ की समस्या रूखे और बेजान बाल भी होते हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए बहुत सारे नुस्खे बताए जाते हैं। जिनमे कुछ तो असर करते हैं और कुछ बेअसर होकर रह जाते हैं। लेकिन अगर आप बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो ग्लिसरीन आपकी मदद कर सकता है। बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए बाजार में मिलने वाली ये साधारण सी चीज जादू की तरह काम करती है। तो चलिए जानें इसे लगाने का सही तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
hair - फोटो : social media
ग्लिसरीन का इस्तेमाल सर्दियों में त्वचा को नर्म और मुलायम करने के लिए किया जाता है। ग्लिसरीन त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और उसे खोने नहीं देता। यहीं काम वो बालों पर भी करता है। ग्लिसरीन बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
hair
ग्लिसरीन इतना असरदार होता है कि अगर किसी के बाल रूखे, कर्ली और फ्रिजी हो तो ये उनको भी सिल्की बना देता है। वैसे इसे साधारण बालों पर भी लगाया जा सकता है। ग्लिसरीन टूटते बालों को रोकने में भी मदद करता है। साथ ही स्कैल्प को हाइड्रेट करने के साथ रूसी होने से रोकता है। 

4 of 5
dry hair
ग्लिसरीन लगाने के कई तरीके हैं। अगर आपके बालों में रूखेपन की शिकायत है तो इसे कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके लिए शैंपू के बाद ग्लिसरीन में कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाकर बालों पर लगा लें। इसके दस मिनट बाद साफ पानी से बालों को धो लें। ये बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair
वहीं अगर रूसी या फिर दो मुंहे बालों की समस्या परेशान करती है तो एक बार ग्लिसरीन को बालों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। रूसी के लिए ग्लिसरीन में कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में रूसी का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें