Side Effects Of Washing Face: हम में से कई लोग सोचते हैं कि चेहरा बार-बार धोने से त्वचा साफ और दाग-धब्बों से मुक्त रहेगी। पर, क्या आप जानते हैं कि बार-बार चेहरा धोना आपके लिए एक बड़ी मुसीबत लेकर आ सकता है। दरअसल, बार-बार फेस वॉश करना से चेहरे की त्वचा पर कई दिक्कतें पनपने लगती हैं।
इतना ही नहीं, कई बार तो दिक्कतें इस कदर बढ़ जाती हैं कि आपको डॉक्टर के पास तक जाना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए ये समझना बेहद जरूरी है कि बार-बार चेहरा धोने से आपको क्या नुकसान हैं, जबकि सही तरीके और समय पर फेस वॉश करने से त्वचा स्वस्थ और दमकती रहती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कितनी बार चेहरे को धोना सुरक्षित है और किन चीजों से बचना चाहिए।