फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Effects Of Rice Water: कोरियन स्किन केयर है पसंद तो जान लें चावल का पानी चेहरे पर लगाने के नुकसान

Tue, 04 Feb 2025 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चावल का पानी अधिक मात्रा में या गलत तरीके से लगाते हैं तो आपकी त्वचा को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  
 
विज्ञापन
1 of 7
चावल का पानी चेहरे पर लगाने के नुकसान - फोटो : Adobe stock
Side Effects Of Rice Water: आजकल कोरियन ड्रामा के साथ-साथ कोरियन स्किन केयर का भी ट्रेंड है। खासतौर पर लड़कियों को कोरियन ग्लास स्किन काफी लुभा रही है। इसके लिए वो न सिर्फ कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रही हैं, बल्कि ऐसे घरेलू नुस्खे भी अपना रही हैं, जिन्हें कोरियंस फॉलो करते हैं। इन नुस्खों में चावल का पानी और चावल का अहम रोल होता है।

वैसे तो चावल का पानी त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है, पर, क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से आपके चेहरे को कई परेशानियां हो सकती हैं। यहां हम आपको चेहरे पर ज्यादा चावल का पानी इस्तेमाल करने के नुकसान बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। यहां हम आपको उन सावधानियों के बारे में भी बताएंगे, जिनका ध्यान आपको चावल का पानी इस्तेमाल करते समय रखना है।
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा में आ जाता है रूखापन - फोटो : Adobe stock
त्वचा में आ जाता है रूखापन

चावल के पानी में मौजूद स्टार्च त्वचा की नमी को सोख सकता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। खासकर अगर आपकी त्वचा पहले से ही ड्राई है तो इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें।  
विज्ञापन

3 of 7
रोमछिद्र हो जाते हैं बंद - फोटो : Adobe stock
रोमछिद्र हो जाते हैं बंद

अगर चावल का पानी चेहरे पर ज्यादा देर तक लगा रहे या बिना धोए छोड़ दिया जाए, तो यह रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। इससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है।  

4 of 7
स्किन पर जलन और खुजली होती है - फोटो : iStock
स्किन पर जलन और खुजली होती है

संवेदनशील त्वचा वालों को चावल का पानी ज्यादा लगाने से जलन, खुजली और रेडनेस हो सकती है। यह तब होता है जब त्वचा को किसी विशेष तत्व से एलर्जी होती है।  
विज्ञापन

5 of 7
pH स्तर हो जाता है असंतुलित - फोटो : Adobe stock
 pH स्तर हो जाता है असंतुलित

चावल का पानी त्वचा के प्राकृतिक pH बैलेंस को प्रभावित कर सकता है, जिससे त्वचा पर रैशेज या सूखापन आ सकता है। ऐसे में यदि आप नियमित रूप से चावल का पानी इस्तेमाल करती हैं तो आपकी त्वचा डैमेज भी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
pH स्तर हो जाता है असंतुलित - फोटो : Adobe stock
स्किन टोन में असमानता
 
चावल का पानी टैन हटाने में मदद करता है, लेकिन बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा की टोन असमान हो सकती है। इसलिए यदि आपको इसके इस्तेमाल के बाद स्किन टोन में बदलाव दिखता है तो चावल का पानी इस्तेमाल करना रोक दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस्तेमाल करना है तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : freepik.com
इस्तेमाल करना है तो इन बातों का ध्यान रखें

यदि आपको चावल का पानी चेहरे पर इस्तेमाल करना है तो हफ्ते में 2-3 बार ही चावल के पानी का इस्तेमाल करें। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट से ज्यादा न लगाएं।  लगाने के बाद साफ पानी से धो लें और मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। अगर जलन या खुजली हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें